आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान के कारण कम उम्र में ही लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोज़मर्रा की डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इन्हीं में से एक है Beetroot यानी चुकंदर। पोषक तत्वों से भरपूर यह सब्ज़ी दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
चुकंदर में नाइट्रेट की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाती है। यह तत्व रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। इसके अलावा चुकंदर में मौजूद फाइबर भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। कुछ शोधों के अनुसार चुकंदर का सेवन HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। वहीं यह ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में भी सहायक माना जाता है। एक कप चुकंदर में करीब 3.8 ग्राम फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में फैट के जमाव को कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें
एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर में खुला, पर्यटकों का उमड़ा तांता
चुकंदर में फ्लेवोनोइड्स और सैपोनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह कैलोरी और फैट में भी कम होता है, इसलिए इसे दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना लगभग 70 मिलीलीटर चुकंदर का जूस पीना शरीर के लिए लाभदायक हो सकता है। इससे सहनशक्ति बढ़ने और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद मिलती है। हालांकि जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसमें ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है। किसी भी तरह की डाइट या स्वास्थ्य संबंधी बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में दुष्कर्म से बचने के लिए शिक्षिका ने जंगल में छुप कर गुजारी रात
