महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

महराजगंज। जनपद में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8423675896 जारी किया गया है, जिस पर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं SDM विजय यादव सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कंट्रोल रूम की निगरानी करेंगे। जिलाधिकारी ने चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर LPG गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर नजर रखें। यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सपा आज जिला मुख्यालयों पर मनाएगी “बहुजन समाज दिवस

DM ने गैस एजेंसियों पर सामान्य वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। इसके लिए चारों तहसीलों में प्रवर्तन दल गठित कर औचक छापेमारी, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग और तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीमें भी लगातार क्षेत्र में निगरानी रखेंगी। साथ ही सोशल मीडिया और विभिन्न चैनलों पर प्रसारित हो रहे मैसेज व वीडियो पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

DM ने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर के परिवहन और वितरण के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए LPG की आपूर्ति की जा रही है। पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था लागू की गई है। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और बुकिंग के बाद सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से LPG गैस सिलेंडर का भंडारण न करें और गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।

ये भी पढ़ें

आज है पापमोचनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की पूजा से मिलती है पापों से मुक्ति

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च 2026 को 9663 घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई, जबकि पिछले दिन 11163 बुकिंग हुई थीं। 13 मार्च 2025 को जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक 15343 था, जबकि 13 मार्च 2026 को 9761 सिलेंडरों की बिक्री हुई। 14 मार्च 2026 को घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रारंभिक स्टॉक 5582 दर्ज किया गया है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है और किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। जनपद में आईओसीएल की 18, BPCL की 9 और HPCL की 20 गैस एजेंसियों के माध्यम से LPG सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।

International

ब्यूटी प्रतियोगिता से 20 ऊंटों को किया बाहर, बोटॉक्स का खुलासा

मस्कट। ओमान और खाड़ी देशों में आयोजित होने वाले पारंपरिक ऊंट ब्यूटी कॉन्टेस्ट में इस बार एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रतियोगिता के दौरान जांच में पता चला कि कुछ ऊंटों को अधिक आकर्षक दिखाने के लिए उनके मालिकों ने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा लिया था। इस खुलासे के बाद आयोजकों ने नियमों […]

Read More
homeslider International

दो टूक : कहां हैं संयुक्त राष्ट्र संगठन और सुरक्षा परिषद?

     राजेश श्रीवास्तव इन दिनों दुनिया एक ऐसे सठियाये और सनकी नेता का सामना कर रही है, जिसकी सनक ने चहुओंर आतंक मचा रखा है। चाहे कोई भी देश हो भले ही सुंदरता और अच्छे वातावरण के लिए जाना जाने वाला दुबई हो या फिर सऊदी अरब। अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप जिस तरह की […]

Read More
homeslider International

उत्तर कोरिया का बड़ा सैन्य परीक्षण, किम जोंग उन ने समुद्र की ओर दागीं 10 मिसाइलें

उत्तर कोरिया एक बार फिर अपने सैन्य परीक्षण को लेकर चर्चा में है। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने सिर्फ एक नहीं बल्कि लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र की ओर दागी हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि ये मिसाइलें राजधानी Pyongyang […]

Read More