नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, पदाधिकारियों का गठन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!शुक्रवार को नगर स्थित एक हाल में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकारों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद संगठन की कार्यप्रणाली, पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज में सच को सामने लाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन का होना आवश्यक है।

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन के जिला स्तर के पदाधिकारियों का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन के संगठन को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को निष्पक्ष, मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में निदेशक संतोष पांडेय, संरक्षक दिलीप त्रिपाठी द्वारा अरविंद कुमार त्रिपाठी जी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कृष्णा गुप्ता को चुना गया, जबकि जिला मंत्री के रूप में मनोज पांडेय को जिम्मेदारी दी गई। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सूरज कुमार को सौंपी गई। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर ऋषि जायसवाल का चयन किया गया।

पिछली कड़वी यादों को भुला अखिलेश की पश्चिमी यूपी में बड़ी चुनावी रैली की तैयारी

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं जिलाध्यक्ष श्री त्रिपाठी जी ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।बैठक के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को आगे बढ़ाने और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समय-समय पर बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे,विशाल अग्रहरि, सतीश यादव, अमित श्रीवास्तव, रजत सिंह, रितेश कुमार, प्रिंस यादव, उमेश मद्धेशिया, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, रतन गुप्ता, सुनील कुमार, विजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

homeslider Uttar Pradesh

कानपुर जेल परिक्षेत्र के DIG को नहीं दिखता झांसी जेल का भ्रष्टाचार

वसूली बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी बंदियों को खिला रहे जुआं अधिकारियों का जेल के अंदर मादक पदार्थों की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लखनऊ। न बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रुपया…यह कहावत झांसी जेल अधिकारियों पर एकदम फिट बैठती है। जेल में वसूली को बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन के अधिकारी […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

बिजनौर में RSS जिला कार्यवाह के घर पर हमला

उत्तर प्रदेश के Bijnor जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के जिला कार्यवाह के घर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा है। घटना Dhampur क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां तड़के करीब तीन बजे कुछ लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट […]

Read More
homeslider Maharastra

स्वाभिमान मिशन के तहत प्रीति अदाणी के नेतृत्व में 10 लाख महिलाएं बनेंगी ‘बिजनेस वुमन’

अदाणी ग्रुप की सामाजिक सेवा और विकास से संबंधित इकाई, अदाणी फाउंडेशन 11 अगस्त 2026 को अपने 30 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके से पहले फाउंडेशन ने अपने प्रमुख महिला सशक्तिकरण मिशन ‘स्वाभिमान’ को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने की घोषणा की है। इस पहल का लक्ष्य देशभर में 10 लाख महिला […]

Read More