कलेक्ट्रेट में SI भर्ती को लेकर अधिकारियों की बैठक

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई  बैठक में परीक्षा की समग्र तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट्स, स्टैटिक मजिस्ट्रेट्स एवं पुलिस अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें

ब्लॉकबस्टर के बाद भी खाली बैठीं अभिनेत्री, बोलीं- ‘एक प्रोड्यूसर की वजह से बिगड़ गया पूरा करियर प्लान’

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक ने भी बैठक में कहा कि सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग एवं अन्य अनुचित साधनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारियों/कर्मचारियों/पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बैठक जनपद में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रशासन की यह प्रतिबद्धता अभ्यर्थियों में परीक्षा के प्रति पूर्ण विश्वास जगाने एवं योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें

चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर के लिए फिर से ‘संकटमोचन’ बना भारत

 

Politics Uttar Pradesh

बिहार के मौलाना सलीम की टिप्पणी के विरोध में सोनौली में प्रदर्शन, भाजपाइयों ने पुतला फूंका

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज। सीएम योगी की मां के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप के मद्देनजर बुधवार की दोपहर स्थानीय भाजपा नेता प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में हिन्दू संगठनों के लोगों ने कस्बे के रामजानकी मंदिर चौराहे पर बिहार के मौलाना सलीम का पुतला फूंका।  लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर महंगा, कांग्रेस का फरेंदा में विरोध मार्च कल

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी पिछले कई सालों में कच्चा तेल सस्ता होने के कारण तेल और गैस कंपनियों को अरबों रुपए का लाभ हुआ है जिसका कोई फायदा आम जनता को नहीं मिला है किंतु जैसे ही खाड़ी देश में युद्ध का खतरा शुरू हुआ तुरंत गैस कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर पर 113 रुपया […]

Read More
Uttar Pradesh

मलिहाबाद : बेता नाले में डूबकर मासूम बच्चे की मौत, घरवालों में मचा कोहराम

नहाते समय हुई घटना का मामला     ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेता  हो गई। वह अपने पांच साथियों के साथ बेता नाले में नहाने गया था। नहाते समय गहराई में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से […]

Read More