आईजीआरएस रैंकिंग में महराजगंज पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! आईजीआरएस निस्तारण में माह फरवरी की मासिक रैंकिंग में जिले ने फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जबकि जिले के 17 थाने भी उत्कृष्ट श्रेणी में रहे हैं। एसपी ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी इस उपलब्धि को बनाए रखने का निर्देश दिया। राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी आईजीआरएस की रिपोर्ट में जनपद महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जनपद के 17 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किए हैं। पुलिस टीम इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश है।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि पर समस्त पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Uttar Pradesh

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

बाराबंकी सहयोगी आर बी पी जी कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी जी के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फर्जी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगेगी रोक

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आम लोगों और ग्रामीण इलाकों पर पड़ने वाला है। सरकार ने प्रॉपर्टी की फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए नियमों को सख्त करने के साथ-साथ गांवों में परिवहन सुविधा बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। नए […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP घूमना है तो यह खुशखबरी आपके लिए हैं… जानकर मन हो जाएगा प्रसन्न

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की अनूठी पहल से आपका मजा हो जाएगा चौगुना लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) जल्द ही पर्यटन को नई दिशा देने वाली अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए इको टूरिज्म वैन सेवा शुरू की जाएगी। परियोजना […]

Read More