उमेश चन्द्र त्रिपाठी
पिछले कई सालों में कच्चा तेल सस्ता होने के कारण तेल और गैस कंपनियों को अरबों रुपए का लाभ हुआ है जिसका कोई फायदा आम जनता को नहीं मिला है किंतु जैसे ही खाड़ी देश में युद्ध का खतरा शुरू हुआ तुरंत गैस कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर पर 113 रुपया और घरेलू कनेक्शन पर ₹60 की बढ़ोतरी कर दी जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निवेशकों की बढ़ी चिंता
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इसी के विरोध में कल जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक महंगाई विरोध मार्च का आयोजन किया गया है जो फरेंदा में विष्णु मंदिर से चलकर अंबेडकर तिराहा होते हुए तहसील में एक सभा में परिवर्तित होगा। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी फरेंदा के माध्यम से मान्यवर राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र भी देंगे जिससे बढ़ी हुई घरेलू गैस की कीमतों को वापस लेने की मांग की जाएगी। उक्त जानकारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी है।
ये भी पढ़ें
चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर के लिए फिर से ‘संकटमोचन’ बना भारत
