आज का राशिफल: जानिए आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष: आप आज हर कार्य सोच-विचार कर करें। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृषभ: कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

मिथुन: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

कर्क: ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

ये भी पढ़ें

संत एकनाथ षष्ठी आज: भक्ति, समानता और समाज सुधार के महान संत को नमन

सिंह : आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कन्या: कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

तुला: जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

वृश्चिक: चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।

ये भी पढ़ें

कानपुर में महंत का नॉनवेज वीडियो वायरल, भीड़ ने की पिटाई

धनु: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

मकर: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

कुम्भ: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

homeslider International

ईरान में नए सुप्रीम लीडर के ऐलान से वैश्विक असर: तेल 120 डॉलर के करीब, पाकिस्तान-बांग्लादेश में स्कूल-कॉलेज बंद

नया लुक डेस्क ईरान में नए सुप्रीम लीडर के तौर पर मुज्तबा खामेनेई के ऐलान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है और लंबे युद्ध के लिए तैयार है। इसी बीच इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर […]

Read More
homeslider International

सैन्य अभ्यास पर भड़कीं किम जोंग उन की बहन, बोलीं-चुनौती दी तो भुगतने होंगे ‘भयानक परिणाम’

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उत्तर कोरिया की सुरक्षा को चुनौती दी गई तो इसके “भयानक परिणाम” भुगतने पड़ेंगे। दरअसल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने सोमवार […]

Read More
homeslider Religion

शीतला सप्तमी आज: मां शीतला की पूजा से दूर होते हैं रोग-कष्ट, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त और महत्व

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि देवी मां शीतला को समर्पित मानी जाती है। इन दोनों तिथियों पर मां शीतला की पूजा विशेष रूप से की जाती है। कई स्थानों पर सप्तमी के दिन व्रत और पूजा की जाती है, जबकि अष्टमी के दिन बसोड़ा […]

Read More