- महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
- लखनऊ व्यापार मंडल ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल ने रविवार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारियों को सम्मानित किया गया। रूपाली श्रीवास्तव शिखा श्रीवास्तव सीमा सिंह प्रमिला शर्मा रजनी मिश्रा अंजू शर्मा वंदना शर्मा मीणा त्रिपाठी प्रतिमा घोष मीनाक्षी गुप्ता नीतू द्विवेदी सीमा सिंह मानसी तिवारी प्रेम बनर्जी बिंदु तिवारी शीतल तिवारी रेनू गुप्ता पूनम गुप्ता संगीता गुप्ता एकता भारद्वाज सोनम भारद्वाज रंजन सिंह सीमा सिंह गीता भारद्वाज गीता भारद्वाज रंजना सिंह सीमा सिंह प्रीति वाजपेई लक्ष्मी तिवारी प्रज्ञा गुप्ता संध्या सिक्का निधि मल्होत्रा दीपिका आहूजा शामिल रहीं।
इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा और विकास की आधारशिला है। हमारे समाज, परिवार और व्यापारिक जगत की उन्नति में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, व्यापार, प्रशासन, राजनीति और सामाजिक सेवा जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही है। महिलाओं की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
मिश्र ने कहा कि नारी सम्मान ही समाज का सम्मान है। जब तक महिलाओं को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। इसलिए हमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना होगा। अंत में उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल सदैव महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के लिए कार्य करता रहेगा।
