कई जगह कलंकित हुए रिश्ते: करीबी ले रहे अपनों की जान

  • पेशेवर ने बदला ट्रैक, अपने बन रहे कातिल, सूचीबद्ध अपहर्ता और पेशेवर अपराधियों ने बदले रास्ते

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। किडनैपिंग किंग बबलू श्रीवास्तव। पीपी गैंग का सरगना प्रकाश पांडेय। बिहार का शातिर अपराधी फजलुर्रहमान। मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर श्रीप्रकाश शुक्ला और डकैत निर्भय गुर्जर। जरायम की दुनिया के ऐसे ही कई बड़े पेशेवर नाम अब लोगों को नहीं डराते। कई मुठभेड़ में ढेर हो गए तो कई ने ट्रैक बदल लिया। कई जमीन के धंधे में उतर गए तो कुछ ने सफेदपोशों का दामन थाम लिया। कुछ सलाखों के पीछे हैं। बदलते परिवेश में लोग पेशेवर अपराधियों से अधिक अपनों खौफजदा हैं। शाह खर्ची और जल्द अमीर बनने की लालच में अंजाम की परवाह किए बगैर अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। किसी को नशे की लत ने खूनी बना दिया तो कुछ लोग मनबढ़ कुख्यात अपराधी बन गए।

निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की मामूली कहासुनी के बाद हुई हत्या अपराध के इसी नए समीकरण की एक कड़ी है। राजधानी में ऐसी कई राजेश्वरी अपनों के हाथों ही जान गंवा चुके हैं। यूपी में किडनैपिंग जैसी सनसनीखेज वारदात में पहले चंद नाम सामने आते थे। लेकिन अब तो घरेलू कलह, या फिर किसी और वजह को लेकर अपनों का खून बहाने से पीछे नहीं हैं। निगोहां निवासी राजेश्वरी सात फेरे लेने के बाद सपने में भी नहीं सोची थी कि वह अपने की ही निशाना बन जाएगी। नशेड़ी पति राजेश को शराब का नशा इस कदर हावी हुआ कि वह पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। यह तो राजेश्वरी हत्याकांड का मामला है 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी मानवेंद्र सिंह की जान भी किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उन्हीं के बिगड़ैल सपूत अक्षत प्रताप सिंह ने पहले गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया फिर पिता के शरीर के टुकड़े कर हाथ-पैर जंगल में फेंक दिया था। यह तो महज बानगी भर है यहां इससे पहले भी कई अपनों की जान ले चुके हैं।

Crime News

मड़ियांव: अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा व नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा, 13 पुड़िया व 850 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे […]

Read More
Crime News

निगोहां के बाद अब मोहनलालगंज में कलयुगी बेटे पिता को उतारा मौत के घाट

सिर पर डंडे से वारकर ली जान, हत्यारोपी बेटा मौके से फरार खुजेहटा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीती 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड, रविवार को निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी हत्याकांड का […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD पुलिस को पता था अपरहणकर्ताओं का कनेक्शन, 5 नाबालिग बच्चों का अपहरण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में नाबालिग बच्चों के अपहरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कानूनी विशेषज्ञों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार […]

Read More