मड़ियांव: अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा व नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.390 किलोग्राम अवैध गांजा, 13 पुड़िया व 850 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम मड़ियांव के फैजुल्लागंज क्षेत्र स्थित श्याम विहार कॉलोनी निवासी बलवंत उर्फ झुक्का व उपरोक्त निवासी पीयूष बाल्मीकि बताया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपितों ने बताया कि यह लोग अपनी महंगी शौक के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करने की बात स्वीकार किया है।

Crime News

निगोहां के बाद अब मोहनलालगंज में कलयुगी बेटे पिता को उतारा मौत के घाट

सिर पर डंडे से वारकर ली जान, हत्यारोपी बेटा मौके से फरार खुजेहटा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीती 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड, रविवार को निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी हत्याकांड का […]

Read More
Crime News

कई जगह कलंकित हुए रिश्ते: करीबी ले रहे अपनों की जान

पेशेवर ने बदला ट्रैक, अपने बन रहे कातिल, सूचीबद्ध अपहर्ता और पेशेवर अपराधियों ने बदले रास्ते ए अहमद सौदागर लखनऊ। किडनैपिंग किंग बबलू श्रीवास्तव। पीपी गैंग का सरगना प्रकाश पांडेय। बिहार का शातिर अपराधी फजलुर्रहमान। मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर श्रीप्रकाश शुक्ला और डकैत निर्भय गुर्जर। जरायम की दुनिया के ऐसे ही कई बड़े […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD पुलिस को पता था अपरहणकर्ताओं का कनेक्शन, 5 नाबालिग बच्चों का अपहरण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में नाबालिग बच्चों के अपहरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कानूनी विशेषज्ञों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार […]

Read More