संदिग्ध परिस्थिति में झुलता मिला युवक का शव

  • महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर का मामला
  • पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • फॉरेंसिक टीम ने उठाया नमूना

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर में रविवार सुबह लोहे के पाइप मे साड़ी के फंदे से एक 19 वर्षीय युवक का शव सन्दिग्ध परिस्थियो में झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय मय फोर्स पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक का अर्धनिर्मित मकान के खुली छत के नीचे रखे पाइप से शव झूलता देख परिजन और ग्रामीण सन्न हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की एक एक कड़ी को जोड़कर मौत की असली वजह जानने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके, हरियाणा के रेवाड़ी में था केंद्र

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोलनापुर गांव निवासी रोहित पुत्र वृंदावन उम्र करीब 19 साल शनिवार शाम में घर से निकला। देर तक जब नही लौटा। तो परिजनों को चिंता हुई। रोहित के मोबाइल पर काल कर पता लगाने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार घण्टी बजती रही। लेकिन फोन नही उठा। रविवार की सुबह मकान के खुली छत के नीचे रखे लोहे की पाइप से साड़ी फंदे से झूलता हुआ रोहित का शव सन्दिग्ध परिस्थियो में देखा गया। तो हड़कम्प मच गई। भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मृतक अविवाहित है। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका। मृतक पांच भाई और एक बहन थे। जिसमें उसका चौथा नम्बर था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज

 

 

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

युद्ध की अफवाह के बीच भारत में इस ‘चीज’ के लिए मची अफरा-तफरी!

गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, 1500 रुपये में सिलेंडर की ब्लैकिंग की चर्चा प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने चेताया कि ऐसा करता कोई दिखते करें जबरदस्त कार्रवाई नया लुक संवाददाता गोरखपुर/लखनऊ। पश्चिम मध्य एशिया में चल रहे तनानती के बीच भारत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होती दिख रही है। ईरान, यूनाइडेट स्टेट, और इजरायल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

गांव-गांव दौड़ेगी योगी की बस, यूपी सरकार का बड़ा प्लस

कैबिनेट के फैसलों से परिवहन, न्याय और डेयरी सेक्टर को मिलेगी बूस्टर डोज योगी आदित्यनाथ ने सूबे की भलाई से जुड़ी कई परियोजनाओं को दी मंजूरी नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और आमजन की सुविधा से […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां ट्रिपल डेथ केश में बड़ा खुलासा

नौतनवां पुलिस ने एसएसबी महिला जवान को गिरफ्तार कर भेजा जेल        उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!नौतनवां कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी और फिर […]

Read More