- सिर पर डंडे से वारकर ली जान, हत्यारोपी बेटा मौके से फरार
- खुजेहटा गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। बीती 23 फरवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह हत्याकांड, रविवार को निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत की घरेलू कलह के चलते 17 वर्षीय कलयुगी बेटे लव कुश ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घटना को अंजाम देकर कातिल मौके से भाग निकला।
मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन रावत खेती-किसानी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। परिवार में दो बेटों 17 वर्षीय लव कुश व 15 वर्षीय विशाल रावत हैं। बताया जा रहा है कि रामकरन रावत व बड़े बेटे लव कुश के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। रोज की सोमवार को भी पिता-पुत्र के बीच एक बार फिर लड़ाई-झगड़ा हुई कि इसी दौरान बिगड़ैल सपूत लव कुश ने पिता रामकरन रावत के सिर पर लाठी-डंडों से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक आरोपित लव कुश की तलाश के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
