एमिटी ग्रीन सिटी में भव्य होली मिलन समारोह, विधायक योगेश शुक्ला ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर दी बधाई

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एमिटी ग्रीन सिटी कॉलोनी में रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में बख्शी का तालाब क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके आगमन से कॉलोनीवासियों का उत्साह और भी बढ़ गया। विधायक ने उपस्थित लोगों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और लोगों का अभिवादन किया।

इस दौरान कॉलोनी के निवासियों ने विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी की सड़कों पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण राहजनी, चोरी-छिनैती और छेड़खानी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने सड़कों पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट लगवाने की मांग की। विधायक योगेश शुक्ला ने समस्याओं को न्यायोचित बताते हुए जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष अरुण दूबे, सुरजीत श्रीवास्तव और ज्ञानेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने समस्याएं उठाईं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकरण सिंह, दिवाकर सिंह, प्रेम सिंह, अमित पांडेय, अतुल खरे, विकास सिंह, दिवाकर राठौर, कल्याण सिंह, दीपांशी श्रीवास्तव, प्रभा दूबे, मोनिका खरे, रागनी सिंह, पूर्णिमा सिंह, रोली, रत्ना सिंह, लक्ष्मी तिवारी, कुसुम सिंह, गुड़िया, शशि, अनु श्रीवास्तव समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक सहित सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।

 

Central UP homeslider Uttar Pradesh

पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 1384 आवासीय भवन : DGP

पुलिस बल को मिलेगी बेहतर रहने की सुविधाएं, होली मिलन का हुआ आयोजन ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों […]

Read More
Central UP

महिला दिवस पर व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह, गले मिलकर बढ़ाया भाईचारा

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उतरेटिया स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया तथा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों और व्यापारियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की […]

Read More
Central UP

व्यापारिक जगत की उन्नति में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: अमरनाथ मिश्रा

महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित लखनऊ व्यापार मंडल ने किया सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल ने रविवार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारियों को सम्मानित किया गया। रूपाली श्रीवास्तव शिखा श्रीवास्तव सीमा सिंह प्रमिला शर्मा रजनी […]

Read More