UPWJU की जीत, अखिल तिवारी का अर्धशतक और सुधीर की गेंदबाजी ने मचाया धमाल

  • ​NER  मैदान ऐशबाग में खेले गए मैत्रीपूर्ण मुकाबले में पत्रकारों ने न्यायिक अधिकारियों को दी मात

लखनऊ। NER ग्राउंड ऐशबाग में रविवार को एक खास मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें यूपीडब्ल्यूजेयू (उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन) की टीम ने एवरग्रीन 11 को 50 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि एवरग्रीन 11 की टीम के सदस्य न्यायिक अधिकारी हैं, जबकि यूपीडब्ल्यूजेयू पत्रकारों की टीम है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेल भावना और आपसी सौहार्द के माहौल में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीडब्ल्यूजेयू ने एवरग्रीन 11 के न्यायिक अधिकारियों के सामने 198 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम की ओर से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अखिल तिवारी ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 30 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ शानदार चौके शामिल रहे। कप्तान के. विश्वदेव राव ने 15 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को मजबूती दी। वहीं उपकप्तान सुधीर तिवारी ने भी 20 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। शुरुआत में अभिषेक मिश्रा (20 रन) और समीर कनकी (24 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

ये भी पढ़ें

अहमदाबाद मुकाबला: संजू-अभिषेक या एलन-सीफर्ट, कौन होगा बड़ा खलनायक?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

​198 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरग्रीन 11 की टीम ने भी सधी हुई शुरुआत की और जज्बा दिखाया। न्यायिक अधिकारियों की ओर से राज दीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 24 रन बनाए। उनके अलावा यश गंगवार ने 22 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि अविनाश कुमार ने 21 रनों की जुझारू पारी खेली। गेंदबाजी में भी एवरग्रीन 11 के यश गंगवार, अभिनय, प्रशांत शुक्ला, शोभित राय और अनुभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 विकेट झटके और विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। हालांकि, 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एवरग्रीन 11 की टीम यूपीडब्ल्यूजेयू के गेंदबाजों के आगे अंततः टिक नहीं पाई। उप-कप्तान सुधीर तिवारी ने अपनी धारदार फिरकी गेंदबाजी से न्यायिक अधिकारियों की टीम को महज 0.5 ओवर में तीन  विकेट चटकाकर मैच का नक्शा ही बदल दिया। बेहतरीन बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर यूपीडब्ल्यूजेयू ने यह मैच 50 रनों से अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें

अहमदाबाद में भारतीय टीम ने बदला होटल, फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला

 

इस मैच की एक और खास वजह एनईआर ग्राउंड का नवीनीकृत स्वरूप रहा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री गौरव अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में इस मैदान का जीर्णोद्धार कराया गया है। खुद क्रिकेट प्रेमी श्री अग्रवाल की यह सोच है कि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलें। उनके इस विजन को साकार कर रहे हैं खेल अधिकारी श्री राहुल यादव, जिन्होंने इस स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैदान की देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे इंचार्ज श्री गफीर अहमद ने इसे खिलाड़ियों के लिए और अधिक सुविधाजनक बना दिया है। हरी-भरी आउटफील्ड और बेहतरीन पिच के साथ यह मैदान अब लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गौरतलब है कि यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला पत्रकारों और न्यायिक अधिकारियों के बीच खेल भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। यूपीडब्ल्यूजेयू की इस शानदार जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पत्रकारों की टीम मैदान पर भी अपना दमखम दिखाने में पीछे नहीं है।

Central UP homeslider Uttar Pradesh

पुलिसकर्मियों के लिए बन रहे 1384 आवासीय भवन : DGP

पुलिस बल को मिलेगी बेहतर रहने की सुविधाएं, होली मिलन का हुआ आयोजन ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD पुलिस को पता था अपरहणकर्ताओं का कनेक्शन, 5 नाबालिग बच्चों का अपहरण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में नाबालिग बच्चों के अपहरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कानूनी विशेषज्ञों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर में महंत का नॉनवेज वीडियो वायरल, भीड़ ने की पिटाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि नाराज भक्तों और स्थानीय लोगों ने महंत की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह […]

Read More