नौतनवा में सनसनी: SSB महिला सिपाही के पति ने दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगाया फंदा

  • घरेलू विवाद में उजड़ा परिवार, पत्नी पर आरोप लगाकर पति ने मासूमों संग दी जान

 उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांधीनगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह रहे युवक ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में तैनात है। जब वह अपनी ड्यूटी पर गई थी,

ये भी पढ़ें

बड़ा फैसला : राहुल गांधी ने कहा, केरल में सरकार बनने पर 5 योजनाओं का होगा वादा पूरा

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ करें

तभी पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पहले अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद की कलाई काटकर और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके आधार पर पुलिस अब मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़ें

प्रेम त्रिकोण में बवाल, MCA छात्र-छात्रा ने चाकू से किया हमला

Crime News Uttar Pradesh

विफलता: आखिर कहां गए खून बहाने वाले, 11 साल बीतने के बाद भी नहीं मिले कातिल

विकासनगर में हुए दोहरे हत्याकांड का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। पांच मार्च 2016 दिन शनिवार घटना करीब दस बजे की। विकासनगर सेक्टर तीन में बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह और उसके साथी संजय मिश्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। मामले […]

Read More
Sports Uttar Pradesh

UPWJU की जीत, अखिल तिवारी का अर्धशतक और सुधीर की गेंदबाजी ने मचाया धमाल

​NER  मैदान ऐशबाग में खेले गए मैत्रीपूर्ण मुकाबले में पत्रकारों ने न्यायिक अधिकारियों को दी मात ​लखनऊ। NER ग्राउंड ऐशबाग में रविवार को एक खास मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें यूपीडब्ल्यूजेयू (उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन) की टीम ने एवरग्रीन 11 को 50 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। खास बात यह रही […]

Read More
Crime News

ANTF यूनिट बरेली: पांच करोड़ तीस लाख की अवैध स्मैक पाउडर बरामद

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक तस्कर को पकड़ा, पंजाब व उसके आसपास क्षेत्रों में करता था बिक्री 2.645 किलोग्राम अवैध स्मैक पाउडर, एक मोबाइल फोन व 560 रुपए की नकदी बरामद    ए अहमद सौदागर लखनऊ। पंजाब राज्य व उसके आसपास क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश कर […]

Read More