हर साल आठ मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को समर्पित होता है। समाज और परिवार में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम होती है। मां, बहन, पत्नी, बेटी या दोस्त के रूप में महिलाएं हर किसी की जिंदगी को बेहतर बनाती हैं। ऐसे में महिला दिवस का यह खास मौका उन्हें सम्मान देने और उनके प्रति प्यार जताने का बेहतरीन अवसर होता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम “दान से लाभ” रखी गई है। इस दिन लोगों को महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। अगर आप भी अपनी मां, पत्नी, गर्लफ्रेंड या किसी खास महिला को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उन्हें प्यार भरे मैसेज भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
कुछ खूबसूरत संदेश इस तरह हैं
1. हौसलों की उड़ान है नारी,
सपनों की पहचान है नारी।
हर मुश्किल को आसान बना दे,
ऐसी महान है नारी।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.मां से मिलती ममता,
बहन से मिलता प्यार।
नारी शक्ति को समझो,
यही है जीवन का आधार।
हैप्पी वुमेन्स डे।
3.हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए आरती सजाने के लिए,
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
4.नारी की मुस्कान में छुपी है खुशियों की बहार,
नारी के बिना अधूरा है यह पूरा संसार।
उसकी ताकत और साहस को दिल से सलाम।
हैप्पी इंटरनेशनल वुमेन्स डे।
महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और समान अधिकार की याद दिलाने का अवसर भी है। इस दिन हमें महिलाओं के योगदान को स्वीकार करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
