ANTF यूनिट बरेली: पांच करोड़ तीस लाख की अवैध स्मैक पाउडर बरामद

  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक तस्कर को पकड़ा, पंजाब व उसके आसपास क्षेत्रों में करता था बिक्री
  • 2.645 किलोग्राम अवैध स्मैक पाउडर, एक मोबाइल फोन व 560 रुपए की नकदी बरामद

   ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पंजाब राज्य व उसके आसपास क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश कर बरेली जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रौंधी के पास से स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए तस्कर के पास से 2.645 किलोग्राम अवैध स्मैक पाउडर, एक मोबाइल फोन व 560 रुपए की नकदी बरामद हुई है। ANTF के उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े तस्कर की पहचान बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित सैजनी गांव निवासी शोभित गुप्ता के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

नौतनवा में सनसनी: SSB महिला सिपाही के पति ने दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगाया फंदा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ANTF टीम ने उसके खिलाफ सुभाषनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ANTF के उपनिरीक्षक विकास यादव का कहना है कि पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि वह स्मैक पाउडर की सप्लाई का अवैध कारोबार काफी दिनों से करता है और वह पंजाब राज्य व उसके आसपास क्षेत्रों में बेचने की बात स्वीकार किया है। ANTF टीम के मुताबिक बरामद अवैध स्मैक पाउडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ तीस लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

प्रेम त्रिकोण में बवाल, MCA छात्र-छात्रा ने चाकू से किया हमला

Crime News Uttar Pradesh

विफलता: आखिर कहां गए खून बहाने वाले, 11 साल बीतने के बाद भी नहीं मिले कातिल

विकासनगर में हुए दोहरे हत्याकांड का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। पांच मार्च 2016 दिन शनिवार घटना करीब दस बजे की। विकासनगर सेक्टर तीन में बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह और उसके साथी संजय मिश्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। मामले […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा में सनसनी: SSB महिला सिपाही के पति ने दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगाया फंदा

घरेलू विवाद में उजड़ा परिवार, पत्नी पर आरोप लगाकर पति ने मासूमों संग दी जान  उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांधीनगर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह रहे युवक ने अपने दो मासूम बच्चों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी ,12 करोड़ रुपए की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एक कार, एक मोबाइल फोन, 5.549 किलो ग्राम अवैध हेरोइन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 6,080 रुपए की नकदी बरामद         ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौंक थाना क्षेत्र से शनिवार को बाराबंकी जिले की एएनटीएफ टीम बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार […]

Read More