लखनऊ। शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की ओर से योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और प्रदेश में अब बदलाव का माहौल बनता जा रहा है। शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता अब सरकार से परेशान हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में सड़कों के गड्ढों के नाम पर भारी बजट खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर गड्ढे भरे ही नहीं गए।
ये भी पढ़ें
बेटियों को सशक्त बनाना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
उन्होंने कहा कि इस पूरे बजट का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उनके मुताबिक, यह सरकार जनता के पैसों की लूट में लगी हुई है। सपा नेता ने आगे कहा कि अब प्रदेश के लोगों और विपक्ष की जिम्मेदारी है कि इस सरकार को जल्द से जल्द हटाया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हो रही है। शिवपाल यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है और आने वाले समय में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें
इस राज्य में अब 16 साल के बच्चे नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम
