मिडल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में बड़ी कमी देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर आई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार को सोने की कीमत 7,600 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
ये भी पढ़ें
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इसी तरह चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी का भाव 600 रुपये घटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। जबकि गुरुवार को चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन चांदी का भाव 27,700 रुपये गिरकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। इसी वजह से कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसके कारण घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट आई है। जब कीमतें काफी ऊपर पहुंच जाती हैं तो निवेशक अपने मुनाफे को सुरक्षित करने के लिए बिक्री शुरू कर देते हैं।
ये भी पढ़ें
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में रसोई गैस हुई महंगी, 14.2 किलो का सिलेंडर 60 रुपये तक बढ़ा
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग अभी भी बनी हुई है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत करीब 14.70 डॉलर की बढ़त के साथ 5095.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत भी करीब 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की मांग बनी रह सकती है। हालांकि घरेलू बाजार में मुनाफावसूली के चलते फिलहाल कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें
