नेपाल प्रहरी के महानिरीक्षक दानबहादुर कार्की के “सुनहरे 100 दिन”

WhatsApp Image 2026 03 04 at 9.17.25 AM

काठमांडू। नेपाल पुलिस के 33 वें महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की ने अपने कार्यकाल के सुनहरे 100 दिनों की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की है। उन्होंने 27 कार्तिक 2082 से संगठन का नेतृत्व संभालने के बाद जवाबदेही, पारदर्शिता, तकनीक-आधारित पुलिसिंग और नागरिक मैत्री सेवा को प्राथमिकता दी है। इन 100 दिनों में नीतिगत स्पष्टता, अनुशासन सुदृढ़ीकरण और वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान प्रणाली को संस्थागत रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला पुलिस कार्यालयों के मासिक कार्य मूल्यांकन के लिए नई मार्गदर्शिका लागू की गई है। पुलिस कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन सहुलियत कर्जा प्रणाली शुरू की गई तथा राशन स्केल में असमानता दूर करते हुए नई सामग्री जोड़ी गई। सातों प्रदेशों में सुरक्षा गोष्ठियां आयोजित की गईं और “पुलिस प्रबंधन और परिचालन” विषय पर रणनीतिक सम्मेलन किया गया।

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से 250 बम बरसाए, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के ठिकाने निशाने पर

नेपालप्रहरी प्रधान कार्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एडवांस एनालिटिक्स सेल की स्थापना की गई। विभिन्न स्थानों पर सात नए पुलिस यूनिट और सेवा केंद्र भवनों का उद्घाटन हुआ तथा 12 नए कार्यालयों के लिए जमीन प्राप्त की गई। अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में जघन्य अपराधों में लगभग शत-प्रतिशत अनुसंधान सफलता का दावा किया गया है। 123 हत्या मामलों में 188 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। 475 दुष्कर्म मामलों में 445 आरोपियों को कानून के दायरे में लाया गया। 5781 फरार अपराधियों को पकड़कर 60 वर्ष की कैद और 38 करोड़ 36 लाख से अधिक जुर्माना वसूली प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

नेपाल नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में हजारों किलो गांजा, चरस, हेरोइन सहित अन्य प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए। 255 अवैध हथियार जब्त किए गए और चार हजार से अधिक लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया गया। सामुदायिक पुलिस साझेदारी के तहत 27 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 12 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए। 456 सीसीटीवी कैमरे देशभर में लगाए गए और ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गईं।

संगठन में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू की गई तथा शहीद पुलिस परिवारों से नियमित मुलाकात की परंपरा शुरू की गई। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जरूरतमंद समुदायों को राहत सामग्री वितरित की गई और शिक्षा के लिए अक्षय कोष की स्थापना की गई। महानिरीक्षक कार्की ने आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा योजना भी तैयार की है। कार्तिक 27 से फागुन 8 तक के इन 100 दिनों को संगठनात्मक सुधार, सुशासन और परिणाममुखी कार्यशैली की मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

International

वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ, संरक्षण के वैश्विक प्रयासों पर हुआ मंथन

Jamnagar: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मंथन हुआ। यहां 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 30 देशों के 98 संस्थानों और भारत के 29 चिड़ियाघरों के प्रतिनिधियों ने भाग […]

Read More
International

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

 शाश्वत तिवारी Tunis: ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण में भारत ने ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में भाग लेकर वैश्विक मंच पर अपनी कूटनीतिक और सिनेमाई कला का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित चार दिवसीय महोत्सव में भारत की भागीदारी बेहद खास रही, जहां भारतीय शॉर्ट […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More