विजय और संगीता का तलाक का फैसला, कोर्ट में पत्नी ने दायर की याचिका

untitled design 2026 02 27t170210 1772191939

लखनऊ। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने 27 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। यह कदम शादी के 27 साल बाद दोनों के अलग होने की दिशा में पहला औपचारिक कानूनी कदम माना जा रहा है। फिलहाल अभिनेता की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और कोर्ट में आगे की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

1999 में हुई थी शादी

थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी, जिसके बाद चेन्नई में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया था। अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से आने के बावजूद दोनों की जोड़ी लंबे समय तक इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती रही।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से बड़ी खबर: JNU में पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 25 पुलिसकर्मी घायल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दो बच्चों के माता-पिता हैं विजय और संगीता

शादी के बाद 26 अगस्त 2000 को कपल के घर बेटे जेसन संजय विजय का जन्म हुआ, जबकि साल 2005 में बेटी दिव्या साशा का जन्म हुआ। जेसन संजय अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक कदम रख चुके हैं, जबकि दिव्या साशा भी धीरे-धीरे लाइमलाइट में आ रही हैं।

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम

संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है। उन्होंने हमेशा फिल्मी चमक-दमक से दूर रहकर परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता दी। वे बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं।

ये भी पढ़ें

जन्मदिवस विशेष: दंडीस्वामी पूज्य जीतेन्द्रानंद सरस्वती महाभाग

Entertainment

‘पॉकेट नॉवेल’ से विजय सेतुपति की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

Vijay Sethupathi: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ (Pocket Novel) से सामने आई नई तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए विजय सेतुपति और निर्देशक थियागराजन कुमारराजा की […]

Read More
Entertainment

शाहरुख खान की KING पर आने वाला है बड़ा अपडेट? सिद्धार्थ आनंद के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (KING) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपने रहस्यमयी अंदाज से लगातार फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर […]

Read More
Patna
Entertainment

अनंत सिंह की बेटी की शादी, शाही लुक में दिखे दूल्हे ऋषिकेश

Patna: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों काफी चर्चा में है। शादी की भव्य तैयारियों के बीच दूल्हे ऋषिकेश कुमार का शाही अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। गुलाबी शेरवानी, आकर्षक पगड़ी और पारंपरिक गहनों से सजे ऋषिकेश की पहली तस्वीर सामने आते ही […]

Read More