कारागार विभाग को जल्दी मिलेंगे 16 नए जेलर

आईजी
  • डिप्टी जेलर से जेलर पद पर प्रोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण में
  • 16 रिक्त पदों के सापेक्ष 24 डिप्टी जेलर की वरिष्ठता सूची हुई जारी

लखनऊ। कारागार विभागों में अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए कारागार मंत्री और महानिदेशक कारागार ने सराहनीय पहल की है। इसके तहत लंबे समय से विभाग में लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसके तहत डिप्टी जेलर से जेलर पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही विभाग को जल्दी ही 16 नए जेलर मिलेंगे। इसके साथ ही अन्य संवर्गो की प्रोन्नति प्रक्रिया की कार्रवाई भी चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और महानिदेशक कारागार पीसी मीणा की पहल पर लंबित प्रोन्नत प्रक्रिया का चालू कर दिया गया है। इसके तहत डिप्टी जेलर से जेलर पद पर प्रोन्नति के लिए 16 रिक्त पदों के सापेक्ष 24 डिप्टी जेलर की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। इस सूची से 16 डिप्टी जेलर को जेलर पद पर प्रोन्नत किया जाएगा। सूची में वरिष्ठता सूची में डिप्टी जेलर कमलेश कुमार सरोज, कुंज बिहारी सिंह, शिवाजी सिंह यादव, देव दर्शन सिंह, अरुण कुमार सिंह, प्रभाकांत पांडेय, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार विश्वकर्मा, आनंद कुमार जायसवाल, अंजुली वर्मा, विजय लक्ष्मी सिंह, आरती, संतोष रावत, वंदना गौतम, प्रणय सिंह, राजेश कुमार शामिल हैं।

ये भी पढ़े

बेटे को विश्वविजेता देखने का सपना रह गया अधूरा: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूत्रों का कहना है कि 16 पदों के सापेक्ष 24 डिप्टी जेलर की सूची में उन अधिकारियों का प्रोन्नत किया जाएगा जो अधिकारी किसी मामले में दंडित नहीं किए गए होंगे। प्रोन्नति प्रक्रिया के तैयार होने वाली ब्रॉड सीट में विगत 10 साल (वर्ष 2014 से अब तक) का मंथन किया जाएगा। इस कार्यविधि में किसी प्रकार का दंड और विभागीय कार्यवाही प्रचलन में नहीं होने पर उन्हें प्रोन्नति किया जाएगा। इस सूची में इसके तहत परिवर्तन की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर इस संबंध में जब डीजी जेल पी सी मीणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग के सभी संवर्ग की प्रोन्नति प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही प्रोन्नत अधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

 

 

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More