पिता की अंतिम यात्रा में भावुक दिखे रिंकू सिंह, अर्थी को कंधा देते क्रिकेटर का वीडियो वायरल

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से चौथे चरण के कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किया गया। T20 विश्व कप के बीच रिंकू सिंह अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान वे पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए। उनका भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर प्रशंसक भी भावुक हो उठे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

बेटे को विश्वविजेता देखने का सपना रह गया अधूरा: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

रिंकू सिंह के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। राजीव शुक्ला ने कहा कि खानचंद सिंह ने जीवन में काफी संघर्ष किया और यह परिवार के लिए बेहद दुखद समय है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी संवेदना जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में शब्द कम पड़ जाते हैं और उन्होंने रिंकू व उनके परिवार को हिम्मत बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं हरभजन सिंह ने भी दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को साहस देने की प्रार्थना की।

Sports

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: कब और कहां होंगे सेमीफाइनल मुकाबले? जानिए पूरा शेड्यूल और वेन्यू

नया लुक डेस्क ICC T20 World Cup 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का दूसरा फेज यानी सुपर-आठ मुकाबले अंतिम चरण में हैं और जल्द ही सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो जाएंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे। […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

सिंगापुर-जापान का सफल दौरा कर लौटे CM योगी

सिंगापुर, टोक्यो और यामानाशी में रोड शो के माध्यम से उद्यमियों को दिया प्रदेश में निवेश का आमंत्रण  योगी की इस यात्रा से प्रदेश सरकार को ₹1.5 लाख करोड़ के एमओयू तथा ₹2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से 5 लाख से अधिक युवाओं के लिए […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP

LDA की सील बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा निर्माण!

LDA सेक्टर एच में बीते दिनों हुई थी सीलिंग कार्यवाही नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना के तहत LDA सेक्टर आई और एच में निर्माणाधीन शौपिंग कॉम्लेक्स में LDA की सीलिंग कार्यवाही सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह गई है। कागजों में सील की गई इन रो हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में […]

Read More