जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत, अब वेस्टइंडीज से ‘करो या मरो’ मुकाबला तय करेगा टीम इंडिया की किस्मत

khabargaon 20260226t225354244jpg 1772127087085

चेन्नई।  चेन्नई में खेले गए अहम मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से करारी शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस शानदार जीत के बाद जहां दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वहीं जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब सुपर-8 ग्रुप-ए से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया?

जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत से भारत का नेट रन रेट जरूर सुधरा है, लेकिन यह अभी भी वेस्टइंडीज से पीछे है। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है, जबकि भारत का रन रेट -0.100 पर बना हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना

ये भी पढ़े

डॉक्टरों की गुंडागर्दीः पहले स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ा, फिर 20-25 साथी बुलाकर…?

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बारिश या हार बनी तो खत्म होगा सफर

अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है या वेस्टइंडीज जीत हासिल कर लेती है, तो टीम इंडिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। उस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज नॉकआउट चरण में जगह बना लेंगी।

ये भी पढ़े

पाक की नापाक हरकतः खुलकर आमने-सामने की जंग में आने को तैयार दो इस्लामी देश

 

वर्चुअल फाइनल’ बनेगा अगला मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को होने वाला मुकाबला अब वर्चुअल क्वार्टरफाइनल या कहें ‘करो या मरो’ मैच बन चुका है। जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़े

चूरू में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- ‘दाढ़ी वालों से डर लगता है…’

Spread the love

Politics Sports Uttar Pradesh

हम खिलाड़ियों को दे रहे विश्वस्तरीय सुविधाएं : मौर्य

युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा ही विकसित भारत की नई पहचान बनेगी KD Singh Babu Stadium : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल […]

Spread the love
Read More
The Hundred 2026
Sports

मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की ‘प्यार की झप्पी’ ने जीता दिल

The Hundred 2026 :  भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों के बीच खेल भावना की शानदार मिसाल देखने को मिली। सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के मुकाबले के बाद भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे को गले लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का […]

Spread the love
Read More
Preeti Pawar
Sports Uttar Pradesh

भारत की प्रीती पवार का कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच, कनाडा की खिलाड़ी को दी मात

गोल्ड से बढ़ा भारत का आत्मविश्वास Preeti Pawar Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 23 मेडल जीत चुका है। 1 अगस्त के मैच शेड्यूल को देखें तो आज बॉक्सिंग में भारतीय बॉक्सर्स को कई गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।  कॉमनवेल्थ गेम्स में 31 जुलाई तक भारत कुल 23 मेडल जीत चुका […]

Spread the love
Read More