खूनी बेटे किया जुर्म इक़बाल, पहुंचा सलाखों के पीछे

  • पुलिस ने कातिल की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू, राइफल, आरी, ड्रम, खून से सनी रजाई, एक पोटली बुलेट का टुकड़ा व मृतक के शरीर पर लिपटी प्लास्टिक बरामद

  ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बुधवार को खूनी खेल खेलने वाले कलयुगी बेटे अक्षत प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पिता मानवेंद्र सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कहा तो उन्हीं की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या करने के बाद शरीर टुकड़े कर हाथ-पैर जंगल में फेंक, धड़ को ड्रम में छिपा दिया था।

पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक पकड़े गए हत्यारोपी अक्षत प्रताप सिंह ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि पिता मानवेंद्र सिंह आए दिन पढ़ाई को लेकर डांटते फटकारते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को इंस्पेक्टर आशियाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। सनद रहे कि आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने पिता के गायब होने की खबर पुलिस को दी थी।

ये भी पढ़ें

अपर आयुक्त गोरखपुर को नौतनवां तहसील के अधिवक्ताओं ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संदेह होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पिता की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह बीस फरवरी की सुबह तड़के झगड़े के बाद राइफल से पिता की गोली मारकर मौत की नींद सुलाने के बाद पिता की शरीर को टुकड़ों में काट कर कुछ हिस्सा जंगल में फेंक दिया और धड़ को ड्रम में छिपाकर उसपर चादर डाल दिया था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में कलयुगी बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद किया है।

 

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन-गाड़ियों में तोड़फोड़, कार में लगाई आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। नाराज कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और एक कार में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मदरसन कंपनी के […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में सनसनी: बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव के सीवान में स्थित एक बाग में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच […]

Read More
Crime News

24 वर्षीय युवक जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महाराजगंज। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास गांव के लखनपुर टोला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र मौर्य की इलाज के दौरान मौत के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की हत्या […]

Read More