हर मोर्चे पर फेल हुई बाराबंकी पुलिस, अधिवक्ता हत्याकांड

Untitled 3 copy 34
  • 14 दिन में कई बिंदुओं पर काम करने के बाद नतीजा सिफर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बाराबंकी जिले के तमाम अधिवक्ताओं के अल्टीमेटम के बाद खुलासे के लिए लगाई गई पुलिस की टीमों ने बीते 14 दिनों में पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन नतीजा कुछ न निकल सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। बाराबंकी पुलिस कितना हाईटेक है? कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस जेल में बंद सूचीबद्ध अपराधियों से लेकर छुटभैय्ए बदमाशों की कुंडली तक खंगालने का दावा किया, लेकिन अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी के कातिलों की हवा तक नहीं लग सकी। जब भी इस बाबत किसी जिम्मेदार अफसर से सवाल किया गया तो बस उनका एक ही रटा-रटाया जवाब मिला पुलिस की टीमें सरगर्मी से हत्यारों की खोज में जुटी हुई है और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़ें

बीते दिनों की तरह एक बार फिर कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

13 फरवरी 2026 को बाराबंकी जिले के सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ के पास मुख्तार अंसारी के करीबी रहे अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड के बाद सबसे पहले पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ बाराबंकी जिले के अधिकांश गलियारों को चेक करने के साथ इलाकाई बदमाशों को संदेह के घेरे में रखकर उनसे पूछताछ शुरू की। जानकार बताते हैं कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सफलता न मिलने पर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाशों की कुंडली खंगालने के अतिरिक्त कुछ कुख्यात सूचीबद्ध बदमाशों के गुर्गों से पूछताछ की गई, लेकिन सब बेअसर साबित होकर रह गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस शुरू से ही मोबाइल फोन टॉवर के आसपास सक्रिय नंबरों की भी जोर-शोर से पड़ताल की। हालांकि यूपी पुलिस के लिए यह कोई पहली नाकामी नहीं है, गौर करें तो इससे पहले राजधानी लखनऊ में एक दिसंबर 2017 में बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी मोहम्मद तारिक और पांच मार्च 2016 में मुन्ना बजरंगी के साले पुष्प जीत सिंह हत्याकांड की गुत्थी भी अभी तक पुलिस की फाइलों में गोते लगा रही है। आजतक हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं लग सके।

ये भी पढ़ें

एक और मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

खरी नहीं उतरी पुलिस

अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बाराबंकी पुलिस को मॉर्डन समेत कई सौगातें देकर हाईटेक तो बना दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री और डीजीपी राजीव कृष्ण के तमाम कोशिशों के बावजूद दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम रही। बीते 13 फरवरी 2026 को सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ पर मुख्तार के करीबी रहे हिस्ट्रीशीटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी का नाम उस समय सुर्खियों में आया था जब जेलर रमाकांत तिवारी की चार फरवरी 1999 को राजभवन के पास बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया था। उस समय पहली बार शोएब का नाम सामने आया था। इस मामले में जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग दिशाओं में पड़ताल कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

Spread the love

Crime News

अंकित शर्मा मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन: लापता होने से लेकर उम्रकैद की सजा तक का सफर

Karkardooma Court Verdict : वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि यह अपराध बेहद क्रूर और […]

Spread the love
Read More
Tainted police personnel and crime
Crime News Uttar Pradesh

दागी पुलिसकर्मियों पर नकेल नहीं तो कैसे थमे अपराध

गोरखपुर ही नहीं पहले भी कई बार पुलिस वाले लगा चुके हैं खाकी पर दाग पुलिसकर्मियों ने महकमे के फरमान को किया नजरअंदाज, उठे सवाल ए अहमद सौदागर Tainted police personnel and crime : तीन दिनों पहले गोरखपुर जिले दस वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने उसके […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More