नाथनगर देईसाड मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूजन अर्चन के साथ हुआ शुरू

  • सोमवार को विधायक गणेश चौहान ने किया शुभारम्भ
  • अलीनगर पुल को चौड़ा कर किया जाएगा सीधा, बदलेगी काया
  • 42 करोड़ 72 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

     आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर से  विधायक गणेश चौहान के शासन से की गई पैरवी और मेहनत रंग लायी। जो आम जनमानस के लिए बड़ी राहत पहुंचाने वाली खबर है। देईसाड़-नाथनगर मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर और बढ़ेगी। जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 42 करोड़ 72 लाख रुपया की स्वीकृति देकर क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगत दिया है। आबादी क्षेत्र में सीसी और नाली निर्माण भी होगा। अलीनगर पुल को चौड़ा कर सीधा किया जाएगा। जिससे उसकी काया भी बदल जाएगी। सोमवार को महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे पर विधायक गणेश चौहान ने इसका वैदिक मंत्रोंचार के बीच शुभारम्भ किया है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्चाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पूर्व देईसाड़ से महुली होते हुए नाथनगर तक सड़क चौड़ी करण के साथ नाला निर्माण कार्य हुआ था। यात्रा करने में लोगो को काफी सहूलियत मिली थी। लेकिन चौड़ाई बढाने को लेकर मांग बढ़ने लगी। विधायक गणेश चौहान इसको लेकर काफी गंभीर हो गए। दो लेन की सड़क की चौड़ीकरण और सदृढ़ीकरण के लिए पूरा खाका तैयार हुआ। शासन ने 42 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति भी दिया है। सोमवार को विधायक गणेश चौहान ने महुली में इसी परियोजना का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि कार्यदाही संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त कार्य गुणवत्ता परख कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस दौरान मार्ग के आबादी भाग में सीसी एवं नाली निर्माण कार्य तथा शेष भाग में डीबीएमबीसी एवं सरेखण में पड़ने वाले कठिनइयां पुल की मौके की स्थिति बदलेगी। चौड़ाई के साथ घुमादार मार्ग की काया बदलकर सीधा मार्ग होगा। जो वाहन चालकों को काफी सहूलियत के साथ सुरक्षाप्रद मार्ग बनेगा। तीन मीटर चौड़ा होने से जाम जैसी स्थिति से निजात मिलने से सफर आसान होगा।

ये भी पढ़ें

एयर एंबुलेंस हादसा, डॉक्टर सहित सभी सात सवारों की मौत

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि हमेशा वह जनहित मुद्दों के लिए हमेशा तत्पर रहते है। विधायक ने सरकार द्वारा कराये विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य ने किया। तथा संचालन हेमंत चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पाण्डेय, सहायक अभियंता जीपी सिंह, अवर अभियंता धमेंद्र राय, अवर अभियंता राम किशोर, लीलावती हॉस्पिटल एमडी बुद्वि सागर पाण्डेय, हनुमान गढ़ी के महंत बाबा गौतम दास, सन्दीप उपाध्याय, अरुणेश द्विवेदी, राम सजीवन कसौधन, ओंकार नाथ मद्देशिया, प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार अग्रहरि, कन्हैया तिवारी, इंद्रजीत यादव, उदयभान चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More