बढ़नी में इलेक्ट्रिक क्रांति की शुरुआत: ‘श्रीश्याम इलेक्ट्रिक’ स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन

Untitled 6 copy 26

विजय श्रीवास्तव

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के बढ़नी के समीप मडनी चौराहे पर सोमवार को आईकोया कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम श्रीश्याम इलेक्ट्रिक का भव्य उद्घाटन किया गया। पूजा-पाठ के साथ आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर नए शोरूम का स्वागत किया। शोरूम संचालक अजय अग्रहरि और धर्मेंद्र अग्रहरि ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी को मात्र 4–5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, जिसके बाद यह लगभग 60 किलोमीटर तक आरामदायक सफर तय करती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

शोरूम का उद्घाटन करती भाजपा नेत्री श्रीमती साधना चौधरी
शोरूम का उद्घाटन करती भाजपा नेत्री साधना चौधरी

कंपनी के इंजीनियर इसे “स्कूटी प्लेन” की संज्ञा देते हैं। उन्होंने बताया कि यह स्कूटी कम मेंटिनेंस, दोगुनी बैटरी लाइफ और आसान रखरखाव के कारण परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपयुक्त है। शहरों में इस कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। भविष्य में कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और टेंपो भी इसी एजेंसी पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री साधना चौधरी एवं बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिवम उपाध्याय,प्रमात्मा उपाध्याय,पत्रकार अर्जुन यादव,भाजपा नेता राजेश पाठक ,डा०विकाश यादव, प्रेमचंद, हजारीलाल अग्रहरि,बीरू चौधरी,संचित पान्डे ,बावी चौधरी,सुबाष अग्रहरि, राजेंद्र पांडेय,शिवबालक अग्रहरि,विनोद यादव,शालू चौधरी,राजन गौतम,गुलाब चंद, अखिलेश चौधरी, वर्मा अग्रहरि,छट्ठीराम , राजेंद्र पांडेय पत्रकार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। शोरूम परिसर और पंडाल में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ती रुचि साफ नजर आई। स्थानीय लोगों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Gold Price Today
Business

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

Gold Price Today: शुक्रवार, 14 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,53,230 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में […]

Spread the love
Read More
Business

रिलायंस डिजिटल की सेल में 15 से 30 हजार तक की छूट

Reliance Digital Sale 2026 : स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल ने D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) सेल शुरू की है। यह सेल 16 अगस्त 2026 तक चलेगी। कंपनी की ओर से इस सेल में एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर, UPI डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI […]

Spread the love
Read More
Tata Group
Business

टाटा समूह में तीसरा बड़ा नेतृत्व संकट, चंद्रशेखरन की विदाई ने बढ़ाई हलचल

टाटा समूह में शीर्ष नेतृत्व पर फिर उठे सवाल Tata Group leadership crisis: टाटा समूह अपनी मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस, कारोबारी मूल्यों और विश्वसनीयता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हालांकि, पिछले करीब तीन दशकों में समूह के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव कई बार गंभीर विवादों और सत्ता संघर्ष का कारण बना है। अब टाटा […]

Spread the love
Read More