मड़ियांव: बंद मकानों में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

  • सरगना सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के गहने, मोबाइल फोन
  • मोटरसाइकिल व 8,800 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेधड़क होकर बंद मकानों का ताला तोड़कर लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह गिरोह का खुलासा कर उत्तरी जोन की क्राइम ब्रांच व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस इन्हीं दोनों ने बीते सात दिसंबर 2025 को प्रीति नगर निवासी संतोष गुप्ता और 16 फरवरी 2026 को एक अन्य मकान का ताला तोड़कर चोरी किया था। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व 8,800 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

ये भी पढ़ें

होली आते ही जगा विभाग, छापे से मचा हड़कंप

डीसीपी उत्तरी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मड़ियांव पुल के नीचे कुछ संदिग्ध लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर इंस्पेक्टर मड़ियांव डीसीपी उत्तरी की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का दावा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो दिन में रैकी करने के बाद रात होते ही बंद मकानों में धावा बोलकर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर भाग निकलते हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम लखीमपुर-खीरी व हाल पता अन्ना मार्केट मड़ियांव निवासी सोनू वर्मा उर्फ बोगा व दूसरे ने मड़ियांव क्षेत्र के अजीज नगर निवासी सुन्दर लाल गुप्ता बताया।

ये भी पढ़ें

यूपी में 88 हजार से ज्यादा गुमशुदा लोगों की हुईं बरामदगी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपितों ने क्षेत्र में चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
पुलिस को इनके पास से करीब 18 लाख रुपए कीमत के जेवरात, दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 8,800 नकदी बरामद हुई है। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम देने के मामले में सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

Crime News

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स: एक करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

507 ग्राम अवैध हेरोइन, एक स्कूटी व 1,120 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर लखनऊ। मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए ANTF बाराबंकी टीम ने सोमवार को ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से रोशनाबाद कालोनी के पास से एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम को […]

Read More
Crime News

शिक्षक ही निकला भक्षक: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है, जिस शिक्षक के यहां घरवाले अपनी 13 वर्षीय मासूम बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए भेजते थे, वही उसकी आबरू पर डाका डालकर गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर […]

Read More
Crime News homeslider

होली आते ही जगा विभाग, छापे से मचा हड़कंप

नोएडा। नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फूड यूनिट पर छापेमारी की। कार्रवाई थाना फेस-2 क्षेत्र में की गई, जहां गुलाब जामुन में मिलावट की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की और भारी मात्रा में खाद्य तेल […]

Read More