आगरा: चौकी के अंदर नाबालिग छात्र की पिटाई, दो दरोगा निलंबित

Untitled 5 copy 26
  • पूछताछ के बहाने थाने बुलाए गए 15 वर्षीय छात्र को दी गई थर्ड डिग्री, हाथ में हुआ फ्रैक्चर
  • ताऊ से चौकी में मांगी गई थी 10 हजार रुपये की घूस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के आगरा जिले में पुलिस चौकी के भीतर नाबालिग छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि पूछताछ के बहाने बुलाए गए 15 वर्षीय छात्र को थर्ड डिग्री दी गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। मामले में दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किरावली थाना क्षेत्र स्थित मिढ़ाकुर पुलिस चौकी की है। जानकारी के मुताबिक नानपुर गांव निवासी करन (15) का 18 फरवरी की शाम गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मामला फोन पर शांत करा दिया गया।

ये भी पढ़ें

न्यायालय को बम से उडाने की दी थी धमकी

बताया गया कि 20 फरवरी को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देकर लौटे करन को चौकी पर तैनात दरोगा अनुराग और इशांत पूछताछ के लिए साथ ले गए। आरोप है कि पूछताछ के बाद दूसरे पक्ष को छोड़ दिया गया, जबकि करन को रोक लिया गया। परिजनों का कहना है कि जब उसके ताऊ चौकी पहुंचे तो उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर छात्र को कथित तौर पर बांधकर डंडे और पट्टे से पीटा गया। शाम को घर लौटने पर करन दर्द से कराहता रहा। अगले दिन डॉक्टर से जांच कराने पर हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। चोट के कारण वह बोर्ड परीक्षा नहीं दे सका। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों आरोपित दरोगाओं को निलंबित कर दिया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिया है।

Spread the love

Journalism
Analysis homeslider

पत्रकारिता और बेरोज़गारी का पोस्टमार्टम: सच, संघर्ष और सवाल

  Journalism लखनऊ/बढ़नी। समाज की बुराइयों पर किसी न किसी को पहल करनी ही पड़ती है। क्यों न शुरुआत अपने ही पत्रकार समाज की कमियों पर आत्ममंथन से की जाए। आज शहरों और कस्बों में अखबारों तथा तथाकथित पत्रकारों की बाढ़-सी आ गई है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर “प्रेस” लिखा आसानी से दिखाई देता […]

Spread the love
Read More
Temple Donation CCTV
homeslider National

अयोध्या विवाद के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट

मुजराई मंदिरों में 24 घंटे CCTV से दान की निगरानी, SP ऑफिस से जुड़ेगा कंट्रोल रूम Temple Donation CCTV : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदे और दान के गबन के आरोपों के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

चंपत, गोपाल और अनिल मिश्रा अब पैदल

ट्रस्ट ने तीनों की VIP ID की खारिज, आउटसोर्सिंग पर भी लगी रोक Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला आने के बाद चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP  ID बंद कर दी। ट्रस्ट ने नया आउटसोर्स कर्मचारी नियुक्ति पर रोक लगा दी। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत […]

Spread the love
Read More