DGP नें किया राजकीय रेलवे पुलिस के प्रतीक चिन्ह का लोकार्पण

  • रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा- उभरती चुनौतियों” विषय पर हुईं एकदिवसीय कार्यशाला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के DGP राजीव कृष्ण नें पुलिस मुख्यालय में राजकीय रेलवे पुलिस के “लोगो” (प्रतीक चिन्ह) का लोकार्पण किया।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक नें जीआरपी उ०प्र० के सभी अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर बिंतन सभागार में रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा- उभरती चुनौतियों” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला “अंकुश का शुभारम्भ एडीजी रेलवे प्रकाश डी० नें किया।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।यूपी में रेलवे ट्रक की लम्बाई लगभग 16,000 किमी तथा रेलवे स्टेशनों की संख्या 1550 में तथा प्रतिदिन रेलयात्रियों की संख्या लगभग 30 लाख है। उप्र का व्यापक रेल नेटवर्क 15 रेलवे जोन तथा 12 DRM के अंतर्गत विकसित है। जीआरपी उ0प्र0 बर्तमान में 06 अनु‌भागों एवं 65 थानों में विभाजित है। इतने बड़े रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा एवं संरक्षा अत्यत चुनौतीपूर्ण है।

ये भी पढ़ें

पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकने वाले दो चेन लुटेरे गिरफ्तार

एडीजी रेलवे प्रकाश डी० नें बताया कि अपराध नियंत्रण के अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान, पत्थरबाजी की रोकथाम, मानव व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु आरपीएफ, रेलवे एवं जनपदीय पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय, परीक्षा, राजनैतिक रैलियों व अन्य बड़े आयोजनों के अवसर पर भीड़ प्रबन्धन, महाकुम्भ एवं कुंभ मेला के दौरान भीड़ प्रबन्धन रेलवे सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का उपयोग एवं इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जीआरपी द्वारा किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर जेल में ड्यूटी को लेकर दो गुटों में हुई भिड़ंत

कार्यशाला के दौरान राजीव रंजन सहायक सुरक्षा आयुक्त RPF NR द्वारा सेबोटॉज एवं पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम, शस्त्र तस्करी एवं विशाल विक्रम सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नें नकली भारतीय मुद्रा नोट (फिकन) की रोकथाम एवं देवांश शुक्ला वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त RPF NR द्वारा रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा में विभिन्न आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं राजेश मणि, फाउंडर मदद फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा एण्टी हह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं शैलेन्द्र कुमार मिश्र जोनल डायरेक्टर एनसीबी लखनऊ नें ड्रग्स तस्तकरी की रोकथाम एवं प्रशान्त वर्मा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज नें प्रबन्धन विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किये गये।

ये भी पढ़ें

दो टूक : …बाहरियों से नहीं अपनों से कैसे निपटेंगे योगी आदित्यनाथ

इस कार्यशाला में आरपीएफ एवं जीआरपी के सभी अनुभागों के राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उप- निरीक्षक, मुख्य आरक्षी औऱ आरक्षी के साथ- साथ महिला पुलिसकर्मियों नें भाग लिया। कार्यशाला में आर भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक व एन. कोलची पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज, प्रशान्त वर्मा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज व अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक स्टाफ ऑफिसर, रमेश चन्द्र राजपूत पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय व अमित कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम लखनऊ व हरवीवेश यादव पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वितीय लखनऊ एवं जीआरपी मुख्यालय लखनऊ के अधिकारी औऱ कर्मचारी मौजूद थे।

Central UP

आलमबाग में ‘प्रमोद मलिक मेमोरियल’ निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

विजय श्रीवास्तव राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र स्थित गुलाब वाटिका, चंदननगर में“प्रमोद मलिक मेमोरियल” के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। समाजसेवी राजन मलिक द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद पीयूष […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : …बाहरियों से नहीं अपनों से कैसे निपटेंगे योगी आदित्यनाथ

राजेश श्रीवास्तव कल सचिवालय में एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान कहा ‘भारतीय जनता पार्टी को कोई हरा नहीं सकता, उसे अगर कोई हरा सकता है तो वह खुद भारतीय जनता पार्टी ही है। यूपी में उसे न पीडीए की धारा चलाकर सपा हरा सकती है न मुस्लिम तुष्टीकरण करके कांग्रेस।’ उनकी इस बात के […]

Read More
Central UP

मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम, रहेगा यातायात व्यवस्था में फेरबदल

निर्धारित मार्गो का करें उपयोग नहीं तो झेलनी पड़ेगी परेशानी ए अहमद सौदागर लखनऊ। रविवार को बंगलाबाजार पुलिस चौकी से बंगलाबाजार पेट्रोल पम्प तक वोटर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।इसको लेकर कल 22 फरवरी से सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक रामकथा […]

Read More