आलमबाग में ‘प्रमोद मलिक मेमोरियल’ निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Untitled 7 copy 23

विजय श्रीवास्तव

राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र स्थित गुलाब वाटिका, चंदननगर में“प्रमोद मलिक मेमोरियल” के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। समाजसेवी राजन मलिक द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद पीयूष दीवान रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है और इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें

न्यायालय को बम से उडाने की दी थी धमकी

शिविर में वरिष्ठ नागरिक कांति अग्रवाल, टी.एस. मिश्रा, अध्यक्ष सुधांशु तिवारी, सतीश भाटिया, ज्ञानेंद्र शाह, बालकिशन यादव, अनीता अग्रवाल और हर्ष जी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद एवं राजधानी नगर सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरसरन लाल गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची सेवा है और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

ये भी पढ़ें

मुख्यालय में PCS के बजाए प्रोन्नत IAS की तैनाती

चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। आयोजक राजन मलिक ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रमोद मलिक की स्मृति में यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे समाजहित में एक सराहनीय पहल बताया।

 

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More