UP के CM योगी को है महिला नेतृत्व पर भरोसा

Scorching heat
  • उत्तर प्रदेश प्रशासन में बढ़ती महिला शक्ति
  • DM से लेकर तमाम मुख्य पदों पर हैं तैनात

विजय कुमार पाण्डेय

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक संरचना में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ती दिखाई दे रही है। शासन और जिलास्तरीय प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ महिला अधिकारियों को सौंपे जाने से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि राज्य सरकार महिला नेतृत्व की क्षमता, संवेदनशीलता और प्रशासनिक दक्षता पर पूरा भरोसा जता रही है। प्रदेश के प्रमुख शहरी जिले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की कानून व्यवस्था की कमान IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह संभाल रही हैं, जो राज्य की पहली महिला पुलिस कमिश्नर होने के कारण प्रशासनिक नेतृत्व का मजबूत उदाहरण मानी जाती हैं। खनन विभाग की निदेशक एवं सचिव माला श्रीवास्तव के पास विभागीय संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी है और उल्लेखनीय है कि उनके विभाग में प्रमुख सचिव का पद रिक्त है। इसी तरह खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की मुखिया रोशन जैकब के विभाग में भी प्रमुख सचिव की तैनाती नहीं है, फिर भी विभागीय कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

अकेलेपन का खौफनाक अंजाम: रिटायर्ड ISRO वैज्ञानिक ने बीमार पत्नी की ली जान, देशभर में उठे सवाल

शिक्षा क्षेत्र में मोनिका रानी को बेसिक शिक्षा महानिदेशक की अहम जिम्मेदारी दी गई है, जबकि परिवहन व्यवस्था की कमान परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के हाथों में है। सचिव स्तर पर पिंकी जावल, रितु माहेश्वरी, सारिका मोहन और डिम्पल वर्मा को महत्वपूर्ण विभागीय दायित्व सौंपे गए हैं। हाल ही में पदोन्नत अपर्णा यू को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव बनाया जाना भी महिला नेतृत्व पर बढ़ते भरोसे का संकेत माना जा रहा है। जिलास्तरीय प्रशासन में भी महिला अधिकारियों की मजबूत उपस्थिति दर्ज हो रही है। वर्तमान में प्रदेश के 12 जिलों की कमान महिला जिलाधिकारियों के हाथों में है। इनमें दुर्गा शक्ति नागपाल लखीमपुर खीरी, श्रुति सिंह बुलंदशहर, जसजीत कौर बिजनौर, दिव्या मित्तल देवरिया, प्रियंका निरंजन गोंडा, हर्षिता माथुर रायबरेली, मेधा रूपम गौतम बुद्ध नगर, कृतिका ज्योत्स्ना बस्ती, अस्मिता लाल बागपत, निधि गुप्ता वत्स अमरोहा, जे रीभा बांदा तथा ग़ज़ल भारद्वाज महोबा में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हिलेरी क्लिंटन का किया भव्य स्वागत

राजनीतिक और प्रशासनिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला अधिकारियों को शीर्ष प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ सौंपने से शासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिलती है। उत्तर प्रदेश में बढ़ती महिला भागीदारी यह संकेत देती है कि प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलित नेतृत्व को प्राथमिकता दी जा रही है। स्पष्ट रूप से कहा जाए तो राज्य सरकार का यह कदम केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने का प्रयास नहीं बल्कि प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। महिलाओं पर बढ़ता भरोसा उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक संस्कृति में सकारात्मक बदलाव का संकेत बनकर उभर रहा है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Religion

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : आज आपके पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। […]

Spread the love
Read More
Rajasthan
homeslider Rajasthan

स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़

Rajasthan: राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। सरकार के मुताबिक, अगले तीन वर्षों में सरकारी स्कूलों के भवन, कक्षाओं, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 12,500 करोड़ […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Weather

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 14 उड़ानें डायवर्ट; जलभराव और जाम से लोग बेहाल

New Delhi: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण दफ्तर, कोर्ट और एयरपोर्ट जाने […]

Spread the love
Read More