Headline

लक्ष्मीपुर के एकमा डिपो से इंजन ले जाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया, पर्यटन विकास की उठी मांग

 

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! जनपद महराजगंज स्थित सोहगी बरवा वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र में संचालित एशिया की सबसे पुरानी ट्राम्बे इंजन में से एक ऐतिहासिक ट्राम्बे इंजन को लेकर गुरुवार को बड़ा घटना-क्रम सामने आया। वर्ष 1924 से 1982 तक संचालित रही यह ट्राम्बे इंजन लक्ष्मीपुर स्थित एकमा डिपो से टेढ़ी घाट होते हुए जंगल चौराहा तक चलती थी। इसका संचालन उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा वन संपदा, विशेषकर लकड़ी के परिवहन के लिए किया जाता था। इतिहास के पन्नों में दर्ज यह ट्राम्बे लाइन केवल वन विभाग के कार्यों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पूरे यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ग्रामीणों की साप्ताहिक बाजार एवं आवश्यक वस्तुओं की जरूरतों को भी पूरा करता था। वर्षों तक यह ट्राम्बे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक जीवनरेखा बना रहा।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में संरक्षित ट्राम्बे इंजन, सैलून और अन्य सामग्री को उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा भारतीय रेलवे को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों की टीम एकमा डिपो पहुंची और इंजन व अन्य सामान को अपने साथ ले जाने की तैयारी करने लगी। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता और कड़े विरोध के चलते टीम को बिना इंजन लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यह ट्राम्बे महराजगंज की ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे जिले से बाहर ले जाना क्षेत्र की पहचान को खत्म करने जैसा होगा। इसी मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठन ‘देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति’ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष जितेंद्र राव के नेतृत्व में एकमा डिपो पहुंचा।

ये भी पढ़ें

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी: 55 लाख का अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

 

समिति ने सरकार से इस कार्य को तत्काल रोकने की मांग करते हुए ट्राम्बे इंजन और संबंधित सामग्रियों को यहीं संरक्षित करने का आग्रह किया। समिति का प्रस्ताव है कि एकमा डिपो से देवदह बनर्सिहा होते हुए रामग्राम और चौक बाजार तक इस ऐतिहासिक ट्राम्बे लाइन को पर्यटन परियोजना के रूप में पुनः संचालित किया जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल जिले की ऐतिहासिक पहचान को नया जीवन मिलेगा, बल्कि पर्यटन विकास के माध्यम से राजस्व में वृद्धि और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। समिति ने सोशल मीडिया के माध्यम से माननीय सांसद, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर इस धरोहर को संरक्षित करने की मांग की है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मी चन्द्र पटेल, संरक्षक अशोक जैसवाल, प्रहलाद गौतम, रोहित गौतम, पूर्व प्रधान एवं शिक्षक मनोज कनौजिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

homeslider Uttar Pradesh

जापान दौरे पर CM योगी, 600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन का लेंगे अनुभव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य निवेश आकर्षित करना और आधुनिक परिवहन तकनीकों का अध्ययन करना बताया जा रहा है। खास बात यह है कि जापान में मुख्यमंत्री 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली अत्याधुनिक मैग्लेव […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले की परसा मलिक पुलिस की बड़ी कामयाबी

  स्विफ्ट डिजायर कार से 48.50 किलो चरस किया बरामद, चालक गिरफ्तार बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की भारी चूक उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज ! भारत-नेपाल सीमा पर महराजगंज जिले की परसा मलिक पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की से 48.50 किग्रा चरस बरामद कर चालक को […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

उतरेठिया में जनसेवा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों के बने आभा-आयुष्मान व अन्य जरूरी कार्ड

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उतरेठिया क्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर लगाए गए इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ […]

Read More