Headline

बजट पर चर्चा :  CM योगी आदित्यनाथ ने कहा-स्पष्ट नीति और शुद्ध नीयत से बदला प्रदेश का परसेप्शन

  • लीकेज रोके, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और वित्तीय अनुशासन को मजबूत कियाः मुख्यमंत्री
  • वित्तीय प्रबंधन से मजबूत हुई विकास की नींवः मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने लीकेज रोके, भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया और वित्तीय अनुशासन को मजबूत किया है। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश के प्रति परसेप्शन में देश-विदेश में व्यापक बदलाव आया है। आज प्रदेश का नागरिक सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यह परिवर्तन स्पष्ट नीति, पारदर्शी कार्यशैली और शुद्ध नीयत का परिणाम है।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने बजट को बताया ऐतिहासिक, प्रदेश में पहली बार किसी सीएम को दसवां बजट प्रस्तुत करने का मिला अवसर

कर्जमाफी का निर्णय भी बना वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में जब लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया, तब भी सवाल उठे थे कि संसाधन कहां से आएंगे। सरकार ने किसी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण लिए बिना, बजट संसाधनों से 86 लाख किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए। यह वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के कुशल प्रबंधन का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पीएलए (पर्सनल लेजर अकाउंट) प्रणाली में सुधार कर अनावश्यक रूप से धन के डंप होने की प्रवृत्ति को रोका। योजनाओं के लिए आवश्यकतानुसार ही धन जारी किया जा रहा है, जिससे वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। वित्तीय अनुशासन के कारण ही राजकोषीय प्रबंधन संतुलित हुआ है और विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

ये भी पढ़ें

जापान दौरे पर CM योगी, 600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन का लेंगे अनुभव

सीडी रेशियो में सुधार, प्रदेश में ही हो रहा निवेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश का क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो लगभग 43-44 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 61-62 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। इसका अर्थ है कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों द्वारा बैंकों में जमा किया गया धन अब अधिक मात्रा में प्रदेश के भीतर ही निवेश हो रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर उद्योग, व्यापार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं और उनके अनुरूप ही परिश्रम भी किया जा रहा है। वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और पूंजीगत निवेश की रणनीति ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा दी है।

homeslider Raj Dharm UP

बोले-भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कठोरतम कार्रवाई

यूपी में पहली बार हमने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत कियाः मुख्यमंत्री CM योगी ने भारत मंडपम में कांग्रेस की हरकतों की निंदा  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार सदन के अंदर अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया है। इसके लिए काफी दिनों […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

बजट पर चर्चा : मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नीति आयोग और कैग की रिपोर्ट का दिया हवाला

उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, फ्रंट रनर स्टेटः योगी कहा- वित्तीय अनुशासन में हर तरफ हो रही है उत्तर प्रदेश की सराहना पूंजीगत निवेश और पारदर्शिता से बदली प्रदेश की तस्वीरः मुख्यमंत्री कारीगरों को दी टूलकिट, युवाओं को मुहैया कराया गारंटीमुक्त और ब्याजमुक्त ऋणः CM उत्तर प्रदेश में 96 लाख MSMES यूनिट, तीन करोड़ से […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

बजट सत्र 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधान सभा में CM योगी आदित्यनाथ का संबोधन

काफी सदस्यों ने इस बजट सत्र में भाग लिया, 169 सदस्यों ने इस चर्चा में भाग लिया, सभी को हृदय से धन्यवाद लोकतंत्र की इस सर्वोच्च संस्था के रूप में विधायिका अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है, सदन का जो भी एजेंडा था, उसके अनुरूप कार्यवाही चली है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिवपाल  का […]

Read More