परीक्षा छूटने का सदमा, छात्रा ने किया खौफनाक कदम

untitled design 2026 02 17t104400 1771308935

बिहार के मसौढ़ी से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मैट्रिक परीक्षा में कुछ मिनट की देरी से पहुंचने पर प्रवेश न मिलने से आहत एक छात्रा ने कथित तौर पर चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी। यह दर्दनाक मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र के महाराजचक गांव के पास का है। मृतका की पहचान कोमल कुमारी के रूप में हुई है, जो खरजमा गांव निवासी मंटू यादव की पुत्री थी। वह दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, उसकी परीक्षा बरनी स्थित केंद्र पर सुबह 9:30 बजे शुरू होनी थी, जबकि रिपोर्टिंग का समय 9 बजे तक निर्धारित था। परीक्षा केंद्र से करीब छह किलोमीटर दूर रहने के कारण वह एक दिन पहले रिश्तेदार के यहां महाराजचक पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि कोमल सुबह 9:10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंची।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

कानपुर में रंजिश के कारण हिंसक संघर्ष, भाजपा नेता सोनू राठौर घायल

गेट बंद देखकर वह लगातार विनती करती रही—“सर, प्लीज गेट खोल दीजिए, अभी परीक्षा शुरू होने में समय है, मेरा करियर दांव पर है।” लेकिन नियमों का हवाला देते हुए उसे अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। निराश होकर वह वापस लौट गई। कुछ समय बाद वह नदौल स्टेशन पहुंची और एक ट्रेन में सवार हो गई। तरेगना और मसौढ़ी कोर्ट स्टेशन के बीच उसने कथित तौर पर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती दौर में पहचान नहीं हो सकी,

ये भी पढ़ें

गिरावट के साथ खुला बाजार: BSE Sensex और NSE Nifty 50 पर IT शेयरों का दबाव

लेकिन पुलिस द्वारा फोटो जारी किए जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे पहचाना और परिजनों को सूचना दी। कोमल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद परीक्षा केंद्रों की सख्त व्यवस्था और छात्रों पर मानसिक दबाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक तनाव से गुजर रहा है, तो तुरंत परिवार, दोस्तों या नजदीकी हेल्पलाइन से संपर्क करें। कठिन समय में मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि हिम्मत की निशानी है।

 

Spread the love

Varanasi
Education

बनारस रेल इंजन कारखाना में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता

Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया […]

Spread the love
Read More
Motihari
Bihar Crime News

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

Motihari: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी […]

Spread the love
Read More
Education

नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

Maharajganj बच्चों के सर्वांगीण विकास के शिक्षा और संस्कार दोनों अनिवार्य  अंजली डायरेक्टर बचपन स्कूल नौतनवां उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आज दिनांक 19/9/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया। इस अवसर समस्त विद्यालय परिवार बप्पा […]

Spread the love
Read More