आज से शुरू होगा पयोव्रत, संतान सुख और भगवान विष्णु की कृपा के लिए विशेष व्रत

Untitled 1 copy 29
राजेन्द्र गुप्ता

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष से प्रारम्भ होने वाला पयोव्रत आज से शुरू हो रहा है। शास्त्रों में इस व्रत को अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी माना गया है। विशेष रूप से उत्तम, तेजस्वी एवं गुणवान संतान की प्राप्ति की इच्छा रखने वाले स्त्री-पुरुषों के लिए इसका विधान बताया गया है। भगवान को प्रसन्न करने वाला यह व्रत “सर्वयज्ञ” और “सर्वव्रत” के नाम से भी प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पयोव्रत का वर्णन श्रीमद्भागवत महापुराण के आठवें स्कंध में मिलता है। मान्यता है कि देवमाता अदिति ने इसी व्रत का पालन किया था, जिसके प्रभाव से भगवान वामन का अवतार हुआ था।

क्या है पयोव्रत

यह व्रत फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा से लेकर द्वादशी तिथि तक कुल 12 दिनों तक किया जाता है। इस दौरान व्रती संयम और नियमों का पालन करते हुए मुख्य रूप से केवल दूध ग्रहण करता है। व्रत का उद्देश्य भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना और जीवन की मनोकामनाओं की पूर्ति करना है।

पयोव्रत की विधि-विधान

  • व्रत आरम्भ से पहले शुभ मुहूर्त में स्नान एवं शुद्धि की जाती है।
  • भगवान विष्णु का पूजन कर संकल्प लिया जाता है।
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप विशेष फलदायी माना गया है।
  • प्रतिदिन भगवान को दूध से अभिषेक कर पूजा की जाती है।
  • व्रती दिन में अल्प मात्रा में केवल दूध ग्रहण करता है।
  • द्वादशी तक नियमपूर्वक व्रत करने के बाद त्रयोदशी को विशेष पूजन और ब्राह्मण भोजन कराया जाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

व्रत के प्रमुख नियम

  • व्रत के दौरान दंपत्ति ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • धरती या साधारण बिस्तर पर शयन करें।
  • सत्य बोलें और क्रोध, भोग-विलास से दूर रहें।
  • किसी भी जीव को कष्ट न पहुँचाएँ।
  • भजन, कीर्तन, सत्संग और भगवान के नाम का अधिक से अधिक जप करें।

व्रत समाप्ति का विधान

व्रत पूर्ण होने पर भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है तथा ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को सात्त्विक भोजन कराया जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि से किया गया पयोव्रत भगवान को प्रसन्न करता है और साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Spread the love

Bareilly News
Crime News homeslider Uttar Pradesh

BJP नेता सचिन कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या, रक्षाबंधन की रात वारदात से तनाव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रक्षाबंधन की रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में अज्ञात हमलावरों ने BJP मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल […]

Spread the love
Read More
Nepal Floods
homeslider International

Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, 1,924 लोग लापता; भोटेकोशी में फिर मंडराया खतरा

नेपाल में भीषण बाढ़ और अचानक आई फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से अब तक 626 लोगों की मौत हो चुकी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

UP भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हरीश द्विवेदी!

मनोज श्रीवास्तव Lucknow: भारतीय जनता पार्टी हो या भारतीय जनसंघ स्थापना काल में ब्राह्मण नेताओं का दबदबा रहा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्रा, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, केशरी नाथ त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बाद कैडर से निकले खाटी संघ पृष्ठभूमि के ब्राह्मण नेताओं से यूपी BJP […]

Spread the love
Read More