पलामू में रंगरेलियां मनाते धरे गए जेई साहेब, ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

नया लुक ब्यूरो

रांची/डाल्टनगंज। झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर नेउरा गांव में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। PHED विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ और ग्रामीणों ने जेई की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पति को पहले से था शक, चुपके से दावत से लौटा

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति और बच्चे को पास के गांव में दावत पर भेज दिया था और खुद घर पर रुकने की बात कही थी। पति को पहले से पत्नी के व्यवहार पर संदेह था। वह औपचारिक रूप से दावत में शामिल होने के लिए घर से निकल तो गया, लेकिन कुछ देर बाद चुपके से वापस लौट आया। घर पहुंचने पर उसने बाहर एक अनजान बाइक खड़ी देखी। इससे उसका शक और गहरा गया। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने अंदर से दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे।

दबाव में दरवाजा खुला तो अंदर मिला सरकारी कर्मचारी

ग्रामीणों के जुटने और दबाव बढ़ने के बाद आखिरकार दरवाजा खोला गया। अंदर एक सरकारी विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार मौजूद थे। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देखकर आक्रोश जताया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और ग्रामीणों ने जेई की पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों ने महिला से पूछा कि वह आगे किसके साथ रहना चाहती है। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और कथित प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

ये भी पढ़े

आज से शुरू होगा पयोव्रत, संतान सुख और भगवान विष्णु की कृपा के लिए विशेष व्रत

छह महीने पहले हुआ था स्थानांतरण

ग्रामीणों के अनुसार, जूनियर इंजीनियर सतीश कुमार का छह महीने पहले लातेहार से डाल्टनगंज स्थानांतरण हुआ था। महिला भी उसी विभाग में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत बताई जा रही है। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान होने की चर्चा गांव में है। इस घटना ने सरकारी पद पर आसीन अधिकारियों की आचरण मर्यादा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में इस मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत और संभावित कानूनी कार्रवाई की चर्चा हो रही है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने पुष्टि की है कि एक सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

homeslider International

भारत के ‘अंग फिटमेंट केंद्र’ से मलावी के दिव्यांगों को मिलेगा नया जीवन

शाश्वत तिवारी लिलोंग्वे। भारत ने आर्थिक तौर पर कमजोर अफ्रीकी देश मलावी में स्थायी ‘कृत्रिम अंग फिटमेंट केंद्र’ की स्थापना के लिए मलावी गणराज्य सरकार को 1,000 कृत्रिम अंग सौंपे। यह पहल ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ ही भारत-मलावी के बीच सुदृढ़ द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाती है। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी […]

Read More
homeslider National Sports

356 मैच और एक नया मुकाम : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जैसे ही वह कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर टॉस के लिए उतरीं, उनके नाम महिला अंतरराष्ट्रीय […]

Read More
Entertainment homeslider

जेल से रिहा होते ही परिवार संग जश्न में डूबे राजपाल यादव

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल से रिहा होने के बाद सीधे अपने होमटाउन पहुंच गए, जहां परिवार में खुशी का माहौल था। दरअसल, उनके भाई की बेटी की शादी का समारोह चल रहा था और अभिनेता इस खास मौके को किसी भी हाल में मिस नहीं […]

Read More