क्रिकेट सिर्फ बल्ला-गेंद का खेल नहीं है; यह मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और गिरकर फिर उठ खड़े होने की कहानी भी है। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ऐसे ही दो नाम हैं, जिन्होंने साबित किया कि असली जीत स्कोरबोर्ड पर नहीं, इंसान के भीतर होती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
दोस्ती की आड़ में लालच का खेल: दो करोड़ रूपये के बीमा के लिए रची हत्या की साजिश
ईशान किशन: जब दिमाग को दिया खेल से ऊपर स्थान कुछ साल पहले दोहरा शतक लगाने के बाद किशन अचानक टीम से दूर हो गए। सवाल उठे, मौका मिला था, फिर पीछे क्यों हटे?
उनका जवाब था: “अभी मेरा दिमाग सही नहीं है, थोड़ा समय चाहिए।” बहुतों को यह निर्णय गलत लगा, लेकिन यही वह मोड़ था जहाँ उन्होंने भीड़ की आवाज़ के बजाय अपनी मानसिक स्थिति को प्राथमिकता दी। खेल में कौशल जरूरी है, पर सही माइंडसेट उससे भी अधिक शक्तिशाली होता है। किशन की बल्लेबाज़ी सिर्फ शॉट्स नहीं, आत्मविश्वास का प्रदर्शन है। कभी गेंद पर चढ़कर, कभी बैकफुट पर ठहरकर, जैसे हर फैसला वह खुद लिख रहे हों।
ये भी पढ़ें
धोनी ने बदली किस्मत: सेल्समैन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने उस्मान तारिक
हार्दिक पांड्या: आलोचना की आग में तपकर बना आत्मविश्वास पांड्या का सफर भी आसान नहीं रहा। चोटें, आलोचनाएँ, और अपने ही मैदान में दर्शकों की हूटिंग। कई बार ऐसा लगा कि भावनाएँ टूट जाएँगी। लेकिन उन्होंने जवाब बल्ले और गेंद से दिया। आज उन्हें खतरनाक खिलाड़ी सिर्फ स्किल की वजह से नहीं माना जाता, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती के कारण।
