गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो स्थल तुरंत खाली करने का निर्देश

AI समिट में रोबोडॉग विवाद: देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान एक तकनीकी प्रदर्शन ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। सूत्रों के अनुसार, रोबोटिक डॉग के डिस्प्ले को लेकर उठे सवालों के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI समिट एक्सपो स्थल तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया है।

मामला तब तूल पकड़ गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि एक रोबोटिक डॉग को अपने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करते दिखाई दिए। हालांकि बाद में यह स्पष्ट हुआ कि प्रदर्शित किया गया मॉडल चीनी कंपनी Unitree Robotics द्वारा निर्मित कमर्शियल रोबोट ‘Unitree Go2’ है। समिट में इसे “ओरियन” नाम से प्रदर्शित किया गया था।

जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि रोबोट स्वदेशी रूप से विकसित नहीं था, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई यूज़र्स ने सवाल उठाए कि क्या इसे यूनिवर्सिटी की खुद की तकनीकी उपलब्धि के रूप में पेश किया गया। इसके बाद आयोजकों और संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को एक्सपो स्पेस खाली करने को कहा गया।

बरसाने की लट्ठमार होली 2026: जानें कब से शुरू होता है उत्सव और क्या रहेगा समय

विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा कि संस्थान ने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोडॉग का निर्माण उनके द्वारा किया गया है। उनके मुताबिक, यह डिवाइस AI इन्वेस्टमेंट और प्रशिक्षण गतिविधियों का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक प्रोग्रामिंग और एआई एप्लिकेशन डेवलपमेंट से परिचित कराना है।

संस्थान ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसे “गलतफहमी” और “प्रोपेगैंडा” बताया। बयान में कहा गया कि रोबोटिक प्रोग्रामिंग के जरिए छात्रों को वैश्विक स्तर पर उपलब्ध टूल्स और तकनीकों के साथ काम करने का अनुभव दिया जा रहा है। उनका उद्देश्य एआई टैलेंट डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है, न कि किसी विदेशी उत्पाद को अपना बताना।

हालांकि, यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब भारत में ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी तकनीक पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में विदेशी उत्पाद के प्रदर्शन को लेकर संवेदनशीलता बढ़ना स्वाभाविक है। विशेषज्ञों का मानना है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में पारदर्शिता बेहद जरूरी है, खासकर जब बात राष्ट्रीय स्तर के मंच की हो।

Delhi homeslider National

UIDAI : अब ऐसे आसानी से खोजें नजदीकी आधार केंद्र

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आधार सेवाओं को और अधिक आसान व पारदर्शी बनाने के लिये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक अहम कदम उठाया है। प्राधिकरण ने स्वदेशी डिजिटल मैपिंग कंपनी MapmyIndia के साथ रणनीतिक समझौता किया है, जिसके तहत अब नागरिक Mappls App के जरिये अपने नजदीकी अधिकृत आधार केंद्र आसानी से […]

Read More
Delhi homeslider International

होर्मुज संकट पर भारत का सख्त संदेश: “सिर्फ हमारे नाविक मारे गए”, 60 देशों के मंच से दुनिया को दी चेतावनी

तेल सप्लाई पर मंडराया खतरा, भारत ने कहा-तनाव नहीं, संवाद ही समाधान नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका और इज़रायल की संयुक्त रणनीति के बीच ईरान के साथ टकराव बढ़ता जा रहा है। इसी गंभीर स्थिति में ब्रिटेन की पहल पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा […]

Read More
Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More