झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

  • सिंधी समाज की चेट्टी चंद मेला कमेटी की बैठक में लिया निर्णय
  • 20 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी जयंती

लखनऊ। चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों की इंदिरा नगर झूले लाल भवन में हुई बैठक में हुई। इस बैठक में भगवान झूलेलाल की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि देश के कई प्रांतों में जैसे (राजस्थान, मध्य प्रदेश गुजरात) सहित अन्य राज्यों में भगवान झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है। जल्द ही मेला कमेटी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर इससे लागू करने का अनुरोध करेंगे।

मेला कमेटी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी, दर्पण लखमानी, हंसराज राजपाल, राजू जसवानी सतीश लखमानी, अमर नाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि भगवान झूलेलाल जयंती धूम धाम से मनाए जाने की तैयारियों में सिन्धी समाज जुट गया है। 20 मार्च को सिन्धी समुदाय अपने ईष्ट देव भगवान झूले लाल जी की जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी। सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों से भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More