चारधाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य, संख्या पर नहीं होगी सीमा

WhatsApp Image 2026 02 17 at 3.35.26 PM

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन के लिए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन तथा डंडी-कंडी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। बैठक में गढ़वाल पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप भी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में चलाएगी व्यापक सत्यापन अभियान

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प ‘अतिथि देवो भवः’ के अनुरूप चारधाम यात्रा की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल तथा बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपर आयुक्त प्रशासन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति की संस्तुतियां प्राप्त होते ही एक-दो दिन के भीतर चारधाम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। इस वर्ष यात्रियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी, लेकिन प्रत्येक यात्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।

ये भी पढ़ें

डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर

फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाएगा तथा पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जाएगा। टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन की मांग पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में स्थानीय वाहनों को प्राथमिकता दी जाए। निजी वाहनों से अवैध रूप से सवारी ढोने पर सख्त प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, जिन होटलों में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी, वहीं पार्किंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। डंडी-कंडी संचालकों के पंजीकरण, सत्यापन और शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया भी समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक की चौपाल’ में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 

 

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More