नेपाल में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी की हुई ऑनलाइन बैठक

  • दोनों पक्ष करेगा परस्पर सहयोग – जिलाधिकारी

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी की ऑनलाइन बैठक जनपद महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व पश्चिमी चंपारण के वरिष्ठ अधिकारियों और नेपाल के रूपंदेही, कपिलवस्तु व नवलपरासी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संपन्न हुई। बैठक में नेपाल में आगामी चुनाव के मद्देनजर सीमा की निगरानी, सीमा पर कानून व्यवस्था, सीमाद्योतक चिन्हों, नोमेंस लैंड के सुंदरीकरण, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, शराब, खाद व अन्य वस्तुओं की तस्करी आदि को रोकने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नेपाली प्रशासन के 05 मार्च की मध्यरात्रि से 72 घंटे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सील करने के अनुरोध पर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने नेपाल में सुचितापूर्ण चुनाव को सुनिश्चित कराने को लेकर सभी जरूरी सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने संयुक्त गश्त और सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर परस्पर सहयोग के अन्य उपायों को अपनाने को लेकर भी जोर दिया। साथ ही सीमापारीय व्यापार को बढ़ाने पर और अवैध व्यापार और तस्करी में सलंग्न लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर चर्चा की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

AI Impact Summit 2026 का दूसरा दिन-PM मोदी ने जनहित में तकनीक के उपयोग पर दिया जोर

 

जिलाधिकारी ने सीमारेखा की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता का भी अनुरोध किया। उन्होंने अन्य विषयों में सूचना साझा करने का भी अनुरोध किया, ताकि बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक इंतजाम किए जा सके। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि महराजगंज पुलिस द्वारा साझा की गई वांछित अपराधियों की सूची पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। उन्होंने सीमापारीय तस्करी के संदर्भ में भी ज्वाइंट पेट्रोलिंग और सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का अनुरोध किया। बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, सीमाद्योतक चिन्हों के सुदृढ़ीकरण, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के विषय में भी विस्तार से चर्चा की और समुचित कार्यवाही पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने परस्पर संवेदनशील और महत्वपूर्ण सूचनाओं को साझा करने पर भी सहमति व्यक्त की। जिलाधिकारी ने बेहद सौहर्द्रपूर्ण और सकारात्मक माहौल में बैठक आयोजित करने के लिए नवलपरासी के प्रमुख जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

विचारधारा और कार्यकर्ताओं की ताकत पर खड़ी है भाजपा महराजगंज में बोले : पंकज चौधरी

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महराजगंज की ओर से हम आश्वस्त करते हैं कि नेपाल में चुनाव सकुशल और सुचितापूर्ण ढंग से संपादित हो, इसके लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों को और बेहतर करने के लिए हमारी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। नवलपरासी के प्रमुख जिला धिकारी ने भारत की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का बैठक में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया और नेपाल-भारत के बेहतर संबंधों के लिए लगातार सहयोग का आश्वासन दिया। नेपाल में 05 मार्च को नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा का चुनाव को होना है, जिसको लेकर नेपाली प्रशासन द्वारा समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार और उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, उपजिलाधिकारी निचलौल व सीओ नौतनवां अंकुर गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित रहे।

 

 

 

homeslider National West Bengal

क्या ‘दीदी’ का करिश्मा फिर भारी पड़ेगा या BJP बनाएगी इतिहास?

पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। ऐसे में हर राजनीतिक विश्लेषण, हर सर्वे और हर अनुमान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। बंगाल की सियासत का हालिया आकलन भी इसी क्रम में एक बड़ा संकेत देता है, और यह संकेत ममता बनर्जी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।पश्चिम […]

Read More
Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More