मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल कोर्ट में वकीलों के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नवनिर्मित चैम्बर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैंबर बनाने हेतु 2.5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा न्यायिक कार्य सरलता से व त्वरित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व न्याय व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में चलाएगी व्यापक सत्यापन अभियान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पुराने गैर जरूरी व अंग्रेजो के जमाने से चले आ रहे कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू करने का ऐतिहासिक काम किया है। जिससे न्यायिक व्यवस्था प्रभावी हो रही है, ई-कोट्स प्रोजेक्ट, नेशनल ज्यूडिसियल डाटाक्रेट, फास्टट्रेक, स्पेशल कोर्ट, महिला एवं बाल अपराधों के लिए त्वरित न्याय तंत्र, ऑनलाइन के माध्यम से सुनवाई और डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी पहलों के द्वारा न्याय व्यवस्था को और अधिक तेज और सुगम बनाने की दिशा में क्रन्तिकारी परिवर्तन किये गए है। उन्होंने कहा की आज न्यायलयों में तकनीकी के प्रभावी उपयोग ने न केवल समय की बचत की है बल्कि प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया है।

ये भी पढ़ें

डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर

 

जिससे न्याय प्रक्रिया पहले से अधिक विश्वसनीय वैज्ञानिक और प्रामाणिक बनी है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिला जज मंजू सिंह मुंडे, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय,बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूरज प्रकाश राणा, सचिव भरत पांडे, अधिवक्ता गोपाल सिंह बिष्ट, के डी भट्ट सहित अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि,जनता मौजूद थे।

 

Uttarakhand

हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से मिला हथियारों का जखीरा

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक पूर्व शिक्षक के आवास से अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया है। गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के निकट एक घर से दो देशी तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित 7.62 एमएम AK-47 कारतूस बरामद हुआ […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में टिहरी बांध विस्थापित को 15 साल बाद मिला भूखंड पर कब्जा

देहरादून। जिला प्रशासन की तत्पर और प्रभावी कार्रवाई से ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत विस्थापित परिवार को 15 वर्षों से आवंटित आवासीय भूखंड पर विधिवत कब्जा दिलाया गया। कब्जा मिलने के बाद लाभार्थी महिला ने अपने भाई के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। यह […]

Read More
Uttarakhand

चारधाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य, संख्या पर नहीं होगी सीमा

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन के लिए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन तथा डंडी-कंडी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न […]

Read More