हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से मिला हथियारों का जखीरा

WhatsApp Image 2026 02 17 at 5.22.05 PM

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में एक पूर्व शिक्षक के आवास से अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया है। गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के निकट एक घर से दो देशी तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित 7.62 एमएम AK-47 कारतूस बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।  यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को सुनवाई होने वाली है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल कोर्ट में वकीलों के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण

 

पुलिस इसे संवेदनशील परिप्रेक्ष्य में गंभीरता से देख रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। आरोपी मोबिन खान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह पूर्व में POCSO एक्ट के मामले में जेल जा चुका था, जिसके चलते नैनीताल जिले के एक सरकारी स्कूल से शिक्षक पद से बर्खास्त किया गया था। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद वह घर लौटा था। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर हथियार दिखाकर उन्हें धमकाता था। उसकी मानसिक स्थिति भी संदिग्ध बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

डी-रेगुलेशन कम्प्लायंस में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर

 

छापेमारी के दौरान उसने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते रोक लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 तथा 7/25(1क) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि AK-47 का प्रतिबंधित कारतूस कहां से प्राप्त हुआ और इसका क्या इरादा था। पुलिस ने संवेदनशील इलाके में गश्त बढ़ा दी है और किसी भी अवैध गतिविधि पर सख्त नजर रखने का भरोसा दिया है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More