विधानसभा में गूंजा LDA का मुद्दा, नीरज बोरा ने उठाया सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायक डा नीरज बोरा ने नियम 301 के अंतर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में स्थित पक्का पुल से सीतापुर रोड तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे बंधा मार्ग के चौड़ीकरण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। विधायक ने बताया कि यह मार्ग वर्तमान में लगभग पांच मीटर चौड़ा है। इसके दोनों ओर त्रिवेणी नगर, फैजुल्लागंज तथा प्रियदर्शिनी कॉलोनी सहित घनी आबादी वाली बड़ी आवासीय बस्तियाँ स्थित हैं। प्रतिदिन लगभग 50 हजार से अधिक लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, जिससे लगातार जाम, दुर्घटनाओं की आशंका और जन-असुविधा की स्थिति बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ी डिवाइडरयुक्त फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से कार्य स्वीकृत किया जा चुका है। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है, इसके बावजूद निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है। विधायक ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर क्षेत्रीय जनता में बढ़ते आक्रोश का उल्लेख करते हुए कार्यदायी संस्था तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करने और लंबित कार्य को तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ कराने की मांग की। उन्होंने पक्का पुल से सीतापुर रोड तक बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की अपील की।

homeslider Jharkhand

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कुसुंभा में बलि स्थल का किया दौरा

आयोग का जिला प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की तीन सदस्यीय टीम ने दो अप्रैल 2026 को जांच की। एनसीडब्ल्यू की टीम (ममता कुमारी, मनमोहन […]

Read More
homeslider National West Bengal

क्या ‘दीदी’ का करिश्मा फिर भारी पड़ेगा या BJP बनाएगी इतिहास?

पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। ऐसे में हर राजनीतिक विश्लेषण, हर सर्वे और हर अनुमान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। बंगाल की सियासत का हालिया आकलन भी इसी क्रम में एक बड़ा संकेत देता है, और यह संकेत ममता बनर्जी के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।पश्चिम […]

Read More
Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More