
- हादसा या आत्मघात
- होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला
- CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन
ए अहमद सौदागर
Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक होटल और आसपास में लगे CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में पांचवीं मंजिल से गिरने की बात सामने आ रही है। सवाल यह भी है कि प्रणव विश्वास होटल की पांचवीं मंजिल पर क्या करने गए थे, जो वहां से नीचे गिर पड़े। यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद इसकी जानकारी घरवालों को दे दी है।
प्रणव विश्वास की गिरकर मौत हुई या फिर कोई और वजह से मौत हुई इसे लेकर पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह जिले के टैगोर नगर शक्ति फार्म निवासी प्रणव विश्वास पुत्र पंचानन विश्वास हुसैनगंज क्षेत्र के मोहन होटल चौराहा स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में नौकरी करते थे।
ये भी पढें
बुधवार सुबह करीब दस बजे होटल की पांचवीं मंजिल से नीचे आ गए। प्रणव विश्वास बिल्डिंग से नीचे गिरते ही बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं तेज आवाज सुनकर वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस मामले में होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन इस बाबत कोई भी व्यक्ति जुबान खोलने को तैयार नहीं था। बस सबकी जुबान पर एक ही शब्द था कि साहब हम लोगों ने नहीं देखा। बताया जा रहा है कि होटल कर्मियों की विरोधाभास नजर आते ही पुलिस इस मामले में CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक इस मामले की जानकारी मृतक के घरवालों को दे दी गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार
वादे के पक्के निकले अनंत अंबानी, तिरुमला को दीं 25 ईवी
जल्द देखने को मिलेगी सन नियो का ‘जान-ए-वफ़ा’में दो दिलों की पहचान

