नया लुक डेस्क
क्रिकेट फैंस की नजरें 15 फरवरी पर टिकी हुई हैं, जब T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस बड़े मैच में जहां रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है, वहीं कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी दांव पर होंगे। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास इस मुकाबले में खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। वह T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं और इस मामले में दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
पाकिस्तान के विरुद्ध T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 11 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने आठ मैचों में नौ छक्के जड़े। वहीं रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 7-7 छक्के लगा चुके हैं।
ये भी पढ़े
Black Day: आज पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी, घाटी में हाई अलर्ट, शहीदों को देशभर में श्रद्धांजलि
नंबर-एक बनने की रेस में तिलक और अभिषेक
अगर तिलक वर्मा 15 फरवरी के मैच में पांच छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह पाकिस्तान के खिलाफ T20 में भारत के सबसे बड़े सिक्सर हिटर बन जाएंगे। इसी तरह यदि अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है और वह पांच सिक्स लगाते हैं, तो वह भी कोहली को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं। यानी दोनों युवा खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का मौका है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद
तिलक वर्मा ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में 25-25 रन बनाए हैं। उन्हें अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनसे मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इससे पहले उन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
