बागपत : लंगूर का प्यार, डीएम की साड़ी खींचकर रोक दी राह

उत्तर प्रदेश। बागपत में एक अनोखा और मनमोहक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां की चर्चित महिला आईएएस अधिकारी अस्मिता लाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई प्रशासनिक कड़ा फैसला या सख्ती नहीं, बल्कि उनका एक मानवीय और प्यारा पल है। मामला बागपत के एक कार्यक्रम का है, जहां डीएम अस्मिता लाल परिसर में मौजूद थीं। माहौल सामान्य था और लोग उनसे मिलना चाह रहे थे। तभी अचानक एक लंगूर उनके पास आ गया। उससे पहले ही लंगूर ने डीएम की साड़ी का पल्लू पकड़ लिया—जैसे वह उन्हें जाने से रोक रहा हो।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

क्रू संकट से सबक, इंडिगो 1000 पायलटों की मेगा भर्ती की तैयारी में

सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए, भीड़ एक पल के लिए रुक गई। लेकिन डीएम अस्मिता लाल के चेहरे पर घबराहट की जगह मुस्कान थी। उन्होंने तुरंत स्थिति को सहजता से लिया और जमीन पर बैठ गईं। प्यार से बोलीं—“नो मटरू…”। इसके बाद उन्होंने लंगूर को दुलारा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे। डीएम ने हाथ आगे बढ़ाया तो लंगूर ने उनकी उंगली थाम ली। कुछ सेकंड का यह पल माहौल का तनाव पूरी तरह खत्म कर दिया। ऐसा लगा मानो प्रशासन और प्रकृति के बीच एक अनकहा संवाद चल रहा हो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे संवेदनशील प्रशासन का प्रतीक मान रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा—“ऐसी डीएम हर जिले में होनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें

क्रू संकट से सबक, इंडिगो 1000 पायलटों की मेगा भर्ती की तैयारी में

 

अस्मिता लाल पहले भी अपने जमीनी जुड़ाव और सरल व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। इस बार उनका अंदाज अलग था—न कोई औपचारिकता, न दूरी, बस एक सहज मुस्कान और अपनापन। साड़ी का पल्लू थामे वह लंगूर शायद यह नहीं जानता था कि वह जिले की सबसे बड़ी अधिकारी को रोक रहा है। लेकिन उस पल में न पद था, न प्रोटोकॉल—बस एक इंसान और बेजुबान जीव के बीच भरोसे का रिश्ता था। यही वजह है कि बागपत की ‘नो मटरू’ वाली डीएम एक बार फिर सुर्खियों में हैं—इस बार अपने अपनत्व और मानवता के कारण।

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More