Headline

कब मिलेगा चीनी मिल संघ, मिलों और आसवनी कर्मियों को महंगाईं भत्ता

  • ACS की तानाशाही से नहीं मिल रहा चीनी मिल कर्मियों को दो साल से मंहगाई भत्ता
  • चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के उच्चाधिकारी ले रहे 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता
  • मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गन्ना मंत्री से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक नहीं हुआ भुगतान

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के उच्चाधिकारी अपर मुख्य सचिव (ACS), गन्ना आयुक्त, प्रबंध निदेशक, संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं चीनी मिलों में नियुक्त PCS प्रधान प्रबंधकों को 53 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिल रहा है वहीं चीनी मिल संघ, चीनी मिलों और आसवनी में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को दो साल से मंहगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह बात पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन चीनी मिल संघ, मिलों और आसवनी अधिकारियों और कर्मियों का शासन और विभाग को किया गया पत्राचार इस सच की पुष्टि करता नजर आ रहा है।

विभाग के उच्चाधिकारियों का तर्क है कि मिलों के घाटे में होने की वजह से उन्हें मंहगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसा तब किया जा रहा है जब विभाग के उच्चाधिकारियों को मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। इस दोहरे मापदंड से चीनी मिल संघ, मिलों और आसवनी कर्मियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर कर्मियों को मंहगाई भत्ता दिलाए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े

जेल विभाग में पहली बार लगी आपातकाल में विशेष ड्यूटी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, प्रदेश के करीब दो दर्जन चीनी मिल और आठ आसवनी में पूर्व में करीब 15 हजार अधिकारी और कर्मचारी तैनात थे। लगातार सेवानिवृत होने के बाद वर्तमान समय में लगभग दो से ढाई हजार अधिकारी और कर्मचारी ही बचे हुए हैं। कर्मचारी हित के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय चीनी मिल अधिकारी परिषद एवं मिल वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गन्ना राज्यमंत्री और ACS गन्ना को भेजे गए पत्र में बताया है कि विभाग चीनी मिल संघ, चीनी मिलों और आसवनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बीते दो वर्ष से मंहगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया। जबकि विभाग के उच्चाधिकारी और चीनी मिलों में लगे सेवानिवृत पीसीएस अफसरों को लगातार मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। विभाग की मुखिया एसीएस का तर्क है कि चीनी मिले घाटे में होने की वजह से अधिकारियों और कर्मियों को मंहगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है। उधर अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि जब मिलें घाटे में है तो उच्चाधिकारियों को भी भत्ते का भुगतान नहीं किया जाए।

ये भी पढ़े

गोरखपुर जेल में बंदी पर हुआ जानलेवा हमला

मंहगाई भत्ते का भुगतान नहीं होने को लेकर अधिकारी चीनी मिल परिषद और वेलफेयर एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विभाग के राज्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गन्ना को पत्र भेजकर संघ और चीनी मिल,आसवनी के अधिकारियों और कर्मियों को अविलंब मंहगाई भत्ता दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस पर जल्दी निर्णय नहीं लिया गया तो समस्त कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन करने को विवश होंगे। उधर इस संबंध में जब अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास वीना कुमारी मीणा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके निजी सचिव ने बताया कि मैडम अभी व्यस्त है अभी बात नहीं हो सकती है।

Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More
homeslider International

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

अमेरिका। वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि ईरान जल्द समझौता नहीं करता और होरमुज़ जलसंधि को व्यापार के लिए नहीं खोलता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने […]

Read More